लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने पूर्व नौसैनिक अधिकारी को जनसुरक्षा मंत्री नियुक्त किया

By भाषा | Updated: November 26, 2020 15:40 IST

Open in App

कोलंबो, 26 नवंबर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने बृहस्पतिवार को रियर एडमिरल शरत वीरासेकेरा को नवनिर्मित जन सुरक्षा मंत्रालय का मंत्री नियुक्त किया।

वीरासेकेरा प्रांतीय परिषदों के प्रभारी राज्य मंत्री भी हैं। उन्होंने यहां राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति राजपक्षे के समक्ष शपथ ली।

उनकी नियुक्ति रविवार को सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के गठन की सूचना के गजट में प्रकाशन के कुछ दिनों बाद हुई है।

मंत्री का देश के 88,000 पुलिसकर्मियों वाले पुलिस बल पर नियंत्रण होगा और आवश्यकता के अनुसार आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी।

कई अलंकरणों से सुसज्जित पूर्व वरिष्ठ नौसेना अधिकारी,वीरसेकरा की कैबिनेट में पदोन्नति, अक्टूबर में संविधान में 20वें संशोधन के बाद से राजपक्षे द्वारा मंत्रिमंडल में किया गया पहला बदलाव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला