लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने कोविड-19 रोधी एस्ट्राजेनेका टीके की 1.35 करोड़ खुराक खरीदने की घोषणा की

By भाषा | Updated: February 23, 2021 17:07 IST

Open in App

कोलंबो, 23 फरवरी श्रीलंका ने भारत द्वारा भेंट किए गए 500,000 ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की खुराक के अतिरिक्त 1.35 करोड़ खुराक खरीदने की घोषणा की है तथा ऐसा संभव है कि देश टीकाकरण के दूसरे चरण में चीन के टीके का इस्तेमाल न करे। एक सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वृक्षारोपण मंत्री रमेश पाथीराना ने कहा कि चीन और रूस के टीकों के अभी तैयार नहीं हो पाने की वजह से ऐसा संभव है कि टीकाकरण के दूसरे चरण में श्रीलंका सिर्फ एस्ट्राजेनेका टीकों की खुराक का ही इस्तेमाल करे।

पाथीराना ने कहा, ‘‘ चीनी टीके ने तीसरे चरण के परीक्षण से संबंधित दस्तावेज जमा नहीं किए हैं।’’

पहले चरण के टीकाकरण के लिए सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 5.25 करोड़ डॉलर की कीमत पर एक करोड़ टीके की खुराक की खरीद के ऑर्डर दिए हैं। वहीं कोवाक्स कार्यक्रम के तहत 35 लाख खुराक की खरीद सीधे तौर पर ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका इंस्टीट्यूट से होने घोषणा की गई है।

भारत ने जनवरी के अंत में श्रीलंका को इसी टीके की 500,000 खुराक भेंट की थी, जिसके बाद श्रीलंका में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने भारत की उदारता के लिए अभार व्यक्त किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक