लाइव न्यूज़ :

स्पाइवेयर कंपनी एनएसओ समूह के भावी सीईओ ने पद से दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: November 12, 2021 19:18 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

यरुशलम, 12 नवंबर अपनी विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के खिलाफ काम करने के लिए अमेरिका द्वारा इजरायली स्पाइवेयर कंपनी एनएसओ समूह को कालीसूची में डाले जाने के कुछ दिनों बाद, कंपनी के अगले मुख्य कार्यकारी बनने वाले एक कार्यकारी अधिकारी ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इज़राइली कंपनी के एक प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया में आई खबरों की पुष्टि की कि इसके मनोनीत-सीईओ इसाक बेनबेनिस्टी ने इस्तीफा देने का फैसला किया है।

एनएसओ के एक प्रवक्ता ने ‘पीटीआई’ को बताया, “एनएसओ ग्रुप के सह-संस्थापक और सीईओ शालेव हुलियो ने घोषणा की कि वह इस अवधि के दौरान स्थिरता और निरंतरता की जरूरत के कारण, निकट भविष्य के लिए सीईओ के रूप में अपने पद पर बने रहेंगे।”

मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि अगस्त में कंपनी में शामिल होने वाले बेनबेनिस्टी को 31 अक्टूबर को हुलियो के भविष्य के प्रतिस्थापन के रूप में मनोनीत किया गया था, जो उपाध्यक्ष और वैश्विक अध्यक्ष के रूप में नई भूमिका निभाने वाले थे।

वैश्विक स्तर पर सरकारी अधिकारियों, कार्यकर्ताओं व पत्रकारों की कथित तौर पर जासूसी करने के लिये इस्तेमाल पेगासस स्पाईवेयर को बनाने वाली एनएसओ को अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बाद इजराइल ने प्रौद्योगिकी कंपनी से दूरी बनाते हुए कहा कि यह एक निजी कंपनी है और इसका इजराइली सरकार की नीतियों से कुछ लेना-देना नहीं है।

इजराइल के विदेश मंत्री, येर लापिद ने प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और वित्त मंत्री एविगडोर लिबरमैन के साथ शनिवार शाम प्रधानमंत्री कार्यालय में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “एनएसओ एक निजी कंपनी है, यह एक सरकारी परियोजना नहीं है और इसलिए भले ही इसे नामित किया गया हो, इसका इजराइल सरकार की नीतियों से कोई लेना-देना नहीं है।”

लापिद ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कोई दूसरा देश है, जिसके पास साइबर युद्ध के लिए इतने सख्त नियम हैं और वह उन नियमों को इजराइल से ज्यादा लागू कर रहा है, हम आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे।”

इजराइल के विदेश मंत्री की टिप्पणी अमेरिका द्वारा बुधवार को भारत सहित दुनिया भर के देशों में अपने फोन-हैकिंग स्पाइवेयर के कथित दुरुपयोग को लेकर हर्ज़लिया स्थित कंपनी पर प्रतिबंध को मंजूरी देने के बाद आई है।

अमेरिकी वाणिज्य विभाग के उद्योग और सुरक्षा ब्यूरो (बीआईएस) ने बुधवार को एनएसओ समूह और कैंडिरू को उन गतिविधियों में शामिल होने के लिए ऐसी सूची में शामिल किया, जो अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा या विदेश नीति के हितों के विपरीत हैं।

इसने एक बयान में कहा कि उन्हें इस सबूत के आधार पर सूची में शामिल किया गया था कि उसने स्पाईवेयर विकसित किया और विदेशी सरकारों को उसकी आपूर्ति की थी, जो इन उपकरणों का इस्तेमाल सरकारी अधिकारियों, पत्रकारों, व्यापारियों, कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और दूतावास के कर्मचारियों को दुर्भावनापूर्ण रूप से निशाना बनाने के लिए करते थे।

इन उपकरणों ने विदेशी सरकारों को राष्ट्रव्यापी दमन का संचालन करने में भी सक्षम बनाया है, जो कि सत्तावादी सरकारों द्वारा असंतुष्टों, पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को उनकी संप्रभु सीमाओं के बाहर असंतोष को दबाने के लिए लक्षित करने का तरीका है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कहा कि इस तरह की प्रथाओं से नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को खतरा है।

दुनिया भर में चल रहे विवाद के बीच, इज़राइल ने जुलाई में एनएसओ समूह के निगरानी सॉफ्टवेयर के दुरुपयोग के आरोपों की समीक्षा करने के लिए एक समिति की स्थापना की थी और संभावित “लाइसेंस देने के पूरे मामले की समीक्षा” का संकेत दिया।

एनएसओ के मुख्य कार्यकारी, शालेव हुलियो ने तब इस कदम का स्वागत करते हुए कहा था, “अगर कोई जांच हुई तो बहुत खुशी होगी क्योंकि इससे हम अपना नाम साफ कर सकेंगे।”

हुलियो ने तब दावा किया कि यह “पूरे इज़राइली साइबर उद्योग को धब्बा लगाने” का प्रयास था।

एनएसओ प्रमुख ने इस बात पर भी जोर दिया था कि उनकी कंपनी “गोपनीयता के मुद्दों” के कारण अपने अनुबंधों के विवरण का खुलासा नहीं कर सकती है, लेकिन, “वह अधिक जानकारी मांगने वाली किसी भी सरकार को पूर्ण पारदर्शिता के साथ सूचना प्रदान करेगी।”

हुलियो ने तब कहा था, “किसी भी राज्य इकाई को, किसी भी राज्य के, किसी भी अधिकारी को साथ आने दें, और हम उन्हें सब कुछ बताने के लिए तैयार हैं ताकि वे आकर ऊपर से नीचे तक सबकुछ देख सकें।”

इज़राइल के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह भी धमकी दी थी कि अगर उसे पता चलता है कि एनएसओ समूह ने अपने निर्यात लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया है, तो वह “उचित कार्रवाई” करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला