लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों की जानकारी हैक करने के लिए जासूसी सॉफ्टवेयर का उपयोग हुआ : सूत्र

By भाषा | Updated: December 4, 2021 12:27 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार दिसंबर (एपी) दुनिया की सबसे कुख्यात हैकिंग कंपनी इज़राइल के एनएसओ ग्रुप की तकनीक का इस्तेमाल करके अमेरिकी विदेश मंत्रालय के 11 कर्मचारियों के फोन हैक किए गए थे। इस मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्ति ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उक्त व्यक्ति ने बताया कि सभी कर्माचारी युगांडा में पदस्थ थे और इनमें कुछ विदेश सेवा अधिकारी भी शामिल थे। उसने बताया कि मंत्रालय के कुछ स्थानीय कर्मचारी हैक किए गए 11 लोगों में शामिल हैं।

पेगासस नाम से मशहूर एनएसओ ग्रुप के जासूसी सॉफ्टवेयर के जरिये अमेरिकी सरकार के कर्मियों की हैकिंग का यह पहला ज्ञात उदाहरण है।

यह मालूम नहीं हो सका है कि किस व्यक्ति या संस्था ने खातों को हैक करने के लिए एनएसओ तकनीक का इस्तेमाल किया, या क्या जानकारी मांगी गई थी।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम पूरी तरह से चिंतित हैं कि एनएसओ ग्रुप सॉफ्टवेयर जैसे वाणिज्यिक स्पाइवेयर अमेरिकी कर्मियों के लिए एक गंभीर खुफिया विरोधी और सुरक्षा जोखिम पैदा करते हैं।”

पहली बार रॉयटर्स द्वारा रिपोर्ट की गई हैकिंग की खबरें अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा एनएसओ समूह को काली सूची में डाले जाने के एक महीने बाद आई हैं, जिसमें कंपनी पर अमेरिकी तकनीक का उपयोग करने पर रोक लगा दी गई थी।

एप्पल ने पिछले हफ्ते एनएसओ ग्रुप पर मुकदमा दायर किया था, जिसमें सभी आईफोन और अन्य एप्पल उत्पादों की हैकिंग को प्रभावी ढंग से बंद करने की मांग की गई। एप्पल ने इज़राइली कंपनी को "21 वीं सदी का भाड़े के सैनिक" कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला