लाइव न्यूज़ :

स्पूतनिक-वी, स्पूतनिक लाइट बूस्टर टीके ओमीक्रोन के खिलाफ प्रभावी : अध्ययन

By भाषा | Updated: December 22, 2021 18:49 IST

Open in App

मास्को,22 दिसंबर रूस का स्पूतनिक-वी टीका और इसकी एक खुराक वाले स्पूतनिक लाइट बूस्टर टीके ने कोरोना वायरस के अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रोन स्वरूप के खिलाफ मजबूत सुरक्षा प्रदर्शित की है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।

गामेलेया नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ एपिडेमायोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी तथा रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) ने ‘स्पूतनिक-वी टीकाकरण के बाद स्पूतनिक लाइट बूस्टर, सार्स-कोवी-2 के स्वरूप बी.1.1.529 (ओमीक्रोन) के प्रति एंटीबॉडी प्रतिक्रिया के प्रति अत्यधिक न्यूट्रल’ शीर्षक वाले आलेख में कहा कि टीके से गंभीर संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने की संभावना के खिलाफ मजबूत सुरक्षा मिलती है।

आरडीआईएफ, स्पूतनिक-वी और स्पूतनिक लाइट टीकों में एक निवेशक है।

स्पूतनिक-वी ने बुधवार को एक बयान में कहा, अध्ययन टीकाकरण के छह महीने से अधिक समय बाद किया गया, जो स्पूतनिक-वी से मिलने वाली दीर्घकालीन सुरक्षा का संकेतक है।

बयान में कहा गया है कि स्पूतनिक-वी ने एक मजबूत और दीर्घकालीन टी-सेल प्रतिक्रिया प्रदान की और स्पाइक प्रोटीन में 80 प्रतिशत एपीटोप (एंटीजेन अणु का वह हिस्सा जिससे एंटीबॉडी खुद को जोड़े रखता है) ओमीक्रोन स्वरूप में उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) से प्रभावित नहीं होता है। स्पूतनिक-वी द्वारा ओमीक्रोन से होने वाले संक्रमण के खिलाफ टिकाऊ सुरक्षा मुहैया करने की उम्मीद है।

स्पूतनिक-वी का लंबे समय तक टिकाऊ टी-सेल छह से आठ महीने तक डेल्टा स्वरूप के खिलाफ 80 प्रतिशत तक प्रभाव क्षमता प्रदान करता है।

स्पूतनिक लाइट, एक बूस्टर के तौर पर ओमीक्रोन के खिलाफ वायरस को न्यूट्रल करने की गतिविधि महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाता है।

अध्ययन के मुताबिक बूस्टर खुराक के तौर पर स्पूतनिक लाइट से 100 प्रतिशत पुन:टीकाकरण कराने वाले लोगों में ओमीक्रोन के खिलाफ न्यूट्रल करने वाली एंटीबॉडी विकसित हुई और उसका उच्च स्तर दो-तीन महीने तक बना रहा।

अध्ययन के मुताबिक स्पूतनिक लाइट से संक्रमण, गंभीर रोग और अस्पताल में भर्ती होने की संभावना के खिलाफ मजबूत सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।

स्पूतनिक लाइट, अन्य टीकों का एक सार्वभौम बूस्टर है। यह 20 देशों में एकमात्र टीका और अन्य टीकों के सार्वभौम बूस्टर के तौर पर पंजीकृत है।

इस महीने की शुरूआत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ओमीक्रोन के खिलाफ स्पूतनिक-वी की प्रभाव क्षमता की सराहना की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना