लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय छात्रों को वीजा जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाएं : सांसदों ने अमेरिकी सरकार से कहा

By भाषा | Updated: August 7, 2021 10:17 IST

Open in App

वाशिंगटन, सात अगस्त अमेरिका में प्रभावशाली सांसदों के द्विदलीय समूह ने शुक्रवार को राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन से अंतरराष्ट्रीय छात्रों को वीजा जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया। इस कदम से अगले शैक्षणिक सत्र में हिस्सा लेने के इच्छुक हजारों भारतीय छात्रों को फायदा होगा।

भारत में वर्तमान में अमेरिकी दूतावास केवल आपातकालीन वीजा जारी कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में भारतीय छात्र अपने अगले शैक्षणिक सत्र के भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। अमेरिका में 100,000 से अधिक भारतीय छात्र हैं और वे अमेरिकी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

करीब दो दर्जन सांसदों द्वारा अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन को लिखे पत्र में कहा गया, ‘‘कोविड-19 महामारी से उबरने की प्रक्रिया जारी है, ऐसे में हम छात्र वीजा जारी करने की धीमी गति को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त करने के लिए यह पत्र लिख रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शैक्षणिक सत्र में अंतरराष्ट्रीय छात्रों और शोधार्थियों का स्वागत करने के लिए, जैसा कि प्रतिस्पर्धी देश कर रहे हैं, हम विदेश विभाग से दूतावास संबंधी सेवाएं प्रदान करने, प्रत्यक्ष एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार के विकल्प के तौर पर अधिक से अधिक डिजिटल साक्षात्कार करने, वीजा पात्रता छूट का विस्तार करने का अनुरोध करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला