लाइव न्यूज़ :

नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर अटकलें शुरू, डब्ल्यूएचओ भी दौड़ में शामिल

By भाषा | Updated: October 1, 2021 19:11 IST

Open in App

(चौथे और पांचवें पैरा में सुधार के साथ)

स्टेवेंगर (नॉर्वे), एक अक्टूबर (एपी) शांति को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए हर वर्ष दिये जाने वाले नोबेल शांति पुरस्कारों को लेकर अनुमान लगाये जाने शुरू हो गये हैं, लेकिन नोबेल समिति ने अभी ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है कि किस व्यक्ति या समूह को इस सम्मान से नवाजा जायेगा।

पिछले एक दशक में इस पुरस्कार से राजनयिकों, चिकित्सकों और कई राष्ट्रपति को सम्मानित किया गया है और इस साल के लिए भी कई नामांकन प्राप्त हुए हैं जिनमें कई संगठन और व्यक्ति शामिल हैं।

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित समूहों में कोरोना वायरस महामारी से निपटने में अपनी भूमिका के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) शामिल है और इस संगठन को भी यह पुरस्कार मिल सकता है।

ब्रिटेन की सट्टा लगाने वाली सबसे बड़ी कंपनी के रूपर्ट एडम्स मजाक करते हुए कहते हैं कि विजेता चुनना ‘‘दुनिया का सबसे कठिन काम है।’’

ओस्लो स्थित ‘पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ के निदेशक हेनरिक उरदल का कहना है कि इस साल के पुरस्कार के लिए महामारी एक महत्वपूर्ण पृष्ठभूमि है लेकिन वह टीकाकरण के लिए प्रयासरत संयुक्त राष्ट्र के संगठन कोवैक्स को अपनी पहली पसंद नहीं बनाते।

नोबेल शांति पुरस्कार 2021 के उम्मीदवारों में बेलारूस की निर्वासित विपक्षी नेता स्वेतलाना तिखनोस्काया और रूसी विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी भी शामिल हैं।

तिखनोस्काया ने 2020 में बेलारूस में शांतिपूर्ण विरोध का नेतृत्व किया, वह सट्टेबाजों की पसंदीदा हैं। जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी भी विजेता हो सकते हैं।

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा आठ अक्टूबर को की जायेगी। नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत चार अक्टूबर को ‘चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार’ के साथ शुरू होगी। पांच अक्टूबर को भौतिकी, छह अक्टूबर को रसायन शास्त्र, सात अक्टूबर को साहित्य और 11 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जायेगी।

शांति और अन्य नोबेल पुरस्कार हर साल 10 दिसंबर को प्रदान किए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला