लाइव न्यूज़ :

नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर अटकलें लगाई जानी शुरू, डब्ल्यूएचओ भी दौड़ में शामिल

By भाषा | Updated: October 1, 2021 16:20 IST

Open in App

स्टेवेंगर (नॉर्वे), एक अक्टूबर (एपी) शांति को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए हर वर्ष दिये जाने वाले नोबेल शांति पुरस्कारों को लेकर अनुमान लगाये जाने शुरू हो गये हैं, लेकिन नोबेल समिति ने अभी ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है कि किस व्यक्ति या समूह को इस सम्मान से नवाजा जायेगा।

पिछले एक दशक में इस पुरस्कार से राजनयिकों, चिकित्सकों और कई राष्ट्रपति को सम्मानित किया गया है और इस साल के लिए भी कई नामांकन प्राप्त हुए हैं जिनमें कई संगठन और व्यक्ति शामिल हैं।

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित समूहों में कोरोना वायरस महामारी से निपटने में अपनी भूमिका के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) शामिल है और इस संगठन को भी यह पुरस्कार मिल सकता है।

ब्रिटेन के सबसे बड़े सटोरियों में से एक रूपर्ट एडम्स का कहना है कि मजाक विजेता चुनना ‘‘दुनिया का सबसे कठिन काम है।’’

ओस्लो स्थित ‘पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ के निदेशक हेनरिक उरदल का कहना है कि इस साल के पुरस्कार के लिए महामारी एक महत्वपूर्ण पृष्ठभूमि है।

नोबेल शांति पुरस्कार 2021 के उम्मीदवारों में बेलारूस की निर्वासित विपक्षी नेता स्वेतलाना तिखनोस्काया और रूसी विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी भी शामिल हैं।

तिखनोस्काया ने 2020 में बेलारूस में शांतिपूर्ण विरोध का नेतृत्व किया, वह सट्टेबाजों की पसंदीदा हैं। जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी भी विजेता हो सकते हैं।

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा आठ अक्टूबर को की जायेगी। नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत चार अक्टूबर को ‘चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार’ के साथ शुरू होगी। पांच अक्टूबर को भौतिकी, छह अक्टूबर को रसायन शास्त्र, सात अक्टूबर को साहित्य और 11 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जायेगी।

शांति और अन्य नोबेल पुरस्कार हर साल 10 दिसंबर को प्रदान किए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक