लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में पर्यटन स्थल और एफिल टॉवर जाने के लिए विशेष कोविड पास की जरूरत

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:29 IST

Open in App

पेरिस, 21 जुलाई (एपी) फ्रांस के ऐतिहासिक एफिल टॉवर, संग्रहालय और सिनेमाघरों में प्रवेश से पहले अब आगंतुकों को विशेष कोविड-19 पास की जरूरत होगी। सरकार कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर बुधवार से यह कदम उठा रही है।

आगंतुकों को पास हासिल करने के लिए यह दिखाना पड़ेगा कि उनका टीकाकरण हो चुका है, उनके पास निगेटिव रिपोर्ट है या फिर वह हाल में ही संक्रमण मुक्त हुए हैं।

एक सरकारी आदेश के बाद बुधवार को सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों पर यह नियम लागू हो गया। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों रेस्तरां और कई अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पास की अनिवार्यता को लागू करने के लिए जल्द से जल्द एक विधेयक पारित करना चाहते हैं। इसमें सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए टीके की खुराक लेने की जरूरत को शामिल किया गया है। संसद के निचले सदन में बुधवार से इस विधेयक पर बहस शुरू हो गई।

हालांकि समाज के कई तबकों ने इसका विरोध किया और टीकाकरण विरोधी प्रदर्शनकारी बुधवार को इसके खिलाफ प्रदर्शन की योजना भी बना रहे हैं। फ्रांस में बसंत के मौसम में संक्रमण के मामलों में कमी आई लेकिन पिछले दो सप्ताह से मामलों में फिर से वृद्धि हो रही है और कुछ क्षेत्रों में फिर से प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। सरकार को इसके मद्देनजर आने वाले सप्ताह में अस्पतालों में फिर से मरीजों की संख्या बढ़ने की चिंता हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा