लाइव न्यूज़ :

लुइसियाना में सदन की दो खाली सीटों के लिए विशेष चुनाव

By भाषा | Updated: March 21, 2021 09:49 IST

Open in App

बैटन रूज (अमेरिका), 21 मार्च (एपी) लुइसियाना में अमेरिकी संसद की दो खाली सीटों के लिए हुए विशेष चुनावों में मतदान खत्म होने के बाद अधिकारियों ने शनिवार रात को मतों की गणना शुरू कर दी।

इन चुनावों से सदन में पार्टियों का सत्ता संतुलन बिगड़ने की संभावना नहीं है लेकिन इससे किसी महिला को राज्य में जगह मिल सकती है । यहां सदन की सभी सीटों पर अभी पुरुष ही काबिज हैं।

इन दोनों सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में महिलाएं भी शामिल हैं। उत्तरपूर्वी लुइसियाना सीट से रिपब्लिकन प्रत्याशी जूलिया लिटलॉ चुनाव लड़ रही हैं। दिसंबर में यह सीट उनके पति ल्यूक लिटलॉ ने जीती थी लेकिन उनकी कोविड-19 के कारण मौत हो गई।

वहीं न्यू ओर्लिन्स की द्वितीय डिस्ट्रिक्ट सीट डेमोक्रेटिक सीड्रिक रिचमंड के राष्ट्रपति जो बाइडन का विशेष सलाहकार बनने के बाद खाली हो गई। इन सीटों पर 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब