स्पेनी गायक पाब्लो हसेल गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 16, 2021 17:48 IST2021-02-16T17:48:57+5:302021-02-16T17:48:57+5:30

Spanish singer Pablo Hasel arrested | स्पेनी गायक पाब्लो हसेल गिरफ्तार

स्पेनी गायक पाब्लो हसेल गिरफ्तार

लेइडा (स्पेन), 16 फरवरी (एपी) स्पेन में गायक पाब्लो हसेल को 24 घंटों के गतिरोध के बाद अंतत: मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गायक और उनके दर्जनों समर्थकों ने खुद को एक विश्वविद्यालय में बंद कर लिया था।

अधिकारियों ने गायक को लेइडा विश्वविद्यालय की एक इमारत से गिरफ्तार किया। गायक और उनके 50 से अधिक समर्थकों ने सोमवार से ही खुद को एक इमारत में बंद कर लिया था।

गायक का कैद से बचने और अपनी बात की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने का यह आखिरी प्रयास था। गायक का कहना है कि वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संबंध में अभियान चलाते हैं।

पाब्लो को राजशाही का अपमान करने और आतंकवाद की सराहना करने के आरोप में नौ महीने की कैद की सजा सुनाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Spanish singer Pablo Hasel arrested

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे