लाइव न्यूज़ :

स्पेनिश अनुसंधानकर्ताओं ने अपनी कोविड जांच किट अन्य विनिर्माताओं को बनाने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:59 IST

Open in App

जिनेवा,23 नवंबर (एपी) स्पेनिश सरकार के अनुसंधानकर्ता अपनी कोरोना वायरस एंटीबॉडी जांच किट अन्य विनिर्माताओं को बनाने की अनुमति देने के लिए सहमत हो गये हैं। उनके इस कदम से गरीब देशों में कोविड-19 की जांच को बढ़ावा मिलेगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र समर्थित मेडिसींस पेटेंट पूल ने कहा कि स्पेनिश नेशनल रिसर्च काउंसिल ने अपनी कोविड-19 एंटीबॉडी जांच किट के लिए एक लाइसेंस समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है।

यह पहला मौका है जब किसी विनिर्माता ने अपनी कारोना वायरस जांच पद्धति डब्ल्यूएचओ द्वारा स्थापित एक प्रौद्योगिकी समूह में शामिल करने की अनुमति दी है।

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने पिछले साल एक कोविड-19 समूह शुरू किया था ताकि संक्रमण की जांच, उपचार और टीकों के विनिर्माताओं को अपना लाइसेंस साझा करने के लिए मनाया जा सके। महामारी को रोकने के लिए इससे इन उत्पादों का वैश्विक स्तर पर उत्पादन व उपयोग हो सकेगा। अब तक एक भी विनिर्माता मदद के लिए तैयार नहीं था।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यह जांच सामान्य प्रयोगशाला नेटवर्क वाले निम्न व मध्य आय के देशों में उपयोग करने में आसान तथा उपयुक्त है।

एंटीबॉडी जांच टीका लगवा चुके लोगों और कोराना वायरस से संक्रमित रहे लोगों के बीच अंतर बताएगा तथा यह विभेद प्राधिकारों को टीकाकरण अभियान जैसे महामारी नियंत्रण उपाय को बेहतर करने में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब