क्रिसमस पर पत्नी ने अकेले मिलने से किया इनकार तो पति ने काट लिया अपना ही प्राइवेट पार्ट, और फिर...
By अमित कुमार | Updated: December 27, 2020 09:38 IST2020-12-27T09:35:49+5:302020-12-27T09:38:29+5:30
क्रिसमस के दिन लोग खुशियां मनाते हैं, लेकिन जेल में बंद एक कैदी के लिए यह दिन उसकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन रहा। केदी अपनी पत्नी से मिलना चाहता था लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

प्रतीकात्मक तस्वीर। (फाइल फोटो)
दुनिया में कई ऐसे लोग भी मौजूद हैं जिनकी हरकते हर किसी को हैरत में डाल देती है। शुक्रवार को दुनियाभर में धूम-धाम से क्रिसमस का त्यौहार सेलिब्रेट किया गया। इस साल कोरोना वायरस की वजह से पहले से ही लोग काफी डरे हुए हैं। लेकिन साल का अंत लोगों ने खुशी-खुशी के साथ करना चाहा। इसी बीच क्रिसमस के दिन स्पेन से एक बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है।
दरअसल, स्पेन की जेल में एक शख्स ने पत्नी से नाराज होकर अपना प्राइवेट ही काट लिया। इस कैदी को क्रिसमस पर अपनी पत्नी के साथ अकेले में मिलना था, लेकिन पत्नी ने शख्स से मिलने से इनकार कर दिया। पत्नी की ना सुनकर शख्स को इतना बुरा लगा कि उसने खुद का प्राइवेट पार्ट काट दिया। हालांकि, उसे जेल से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक स्पेन में कैडिज के पास प्यूर्टो डी सांता मारिया की जेल में यह घटना घटी। डेली मेल की खबर के अनुसार पत्नी के इस रूखे व्यवहार से जेल में बंद शख्स इस कदर गुस्सा गया कि उसने अपने प्राइवेट पार्ट को ही काट डाला। कैदी ने धातु के एक छोटे टुकड़े को धार देकर हथियार बनाया था, जिसे प्लास्टिक के एक छोटे टुकड़े से जोड़ा गया था।
जेल में ही चाकू बनाने के बाद उसने सभी पहरेदारों के चले जाने का इंतजार किया और फिर खुद पर वार कर दिया। बताया जाता है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और इससे पहले भी एक बार अपना कान काट चुका है। यह शख्स किस अपराध के लिए जेल में है, इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है।