Javier Marias dies: उपन्यासकार मारियास का निधन, स्पेन के पीएम सांचेज ने ट्वीट कर कहा- साहित्य जगत के लिए बेहद दुखद दिन
By भाषा | Updated: September 11, 2022 22:46 IST2022-09-11T22:45:18+5:302022-09-11T22:46:48+5:30
Javier Marias dies: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ट्वीट किया, ‘‘ स्पेन के साहित्य जगत के लिए बेहद दुखद दिन है। हमारे युग के महानतम लेखकों में से एक जेवियर मारियास हमें छोड़कर चले गए हैं। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

मारियास 15 उपन्यासों के लेखक थे। इसके अलावा वह अनुवादक और स्तंभकार भी थे। (file photo)
मैड्रिडः स्पेन के प्रख्यात उपन्यासकार जेवियर मारियास का निधन हो गया है। वह 70 वर्ष के थे। उनके प्रकाशक ने रविवार को यह जानकारी दी। स्पेन की समाचार एजेंसी ‘ईएफई’ के मुताबिक, फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे मारियास का एक अस्पताल में निधन हो गया।
मारियास 15 उपन्यासों के लेखक थे। इसके अलावा वह अनुवादक और स्तंभकार भी थे। उनकी कई कृतियों का अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में अनुवाद किया गया है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ट्वीट किया, ‘‘ स्पेन के साहित्य जगत के लिए बेहद दुखद दिन है।
हमारे युग के महानतम लेखकों में से एक जेवियर मारियास हमें छोड़कर चले गए हैं। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के विजेता, मारियास 1980 के दशक में ऑक्सफोर्ड और मैसाचुसेट्स के वेलस्ली कॉलेज में स्पेनिश साहित्य और अनुवाद के प्रोफेसर थे।