लाइव न्यूज़ :

स्पेन के न्यायाधीश ने कर चोरी मामले में शकीरा पर मुकदमा चलाने की सिफारिश की

By भाषा | Updated: July 29, 2021 20:25 IST

Open in App

बार्सिलोना, 29 जुलाई (एपी) कोलंबिया की गायिका शकीरा द्वारा कथित कर चोरी के मामले की जांच करने वाले स्पेन के न्यायाधीश ने उस पर मुकदमा चलाने की सिफारिश की है। जांच में यह निष्कर्ष निकला कि ऐसे सबूत हैं कि पॉप स्टार ने देश में कर चुकाने की प्रतिबद्धता का पालन नहीं किया।

न्यायाधीश मार्को जुबेरियास ने अपने आदेश में लिखा है कि तीन साल की उनकी जांच में पाया गया कि इस मामले में शकीरा के खिलाफ अदालत में मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। इस फैसले के खिलाफ अपील की जा सकती है।

अभियोजकों ने दिसंबर 2019 में आरोप लगाया कि गायिका ने स्पेन में 2012 और 2014 के बीच 1.64 करोड़ डॉलर कर का भुगतान नहीं किया। पनामा में अपने आवास के बावजूद वह इस अवधि में स्पेन में रह रही थीं। शकीरा (44) ने जून 2019 में अपनी गवाही में किसी गड़बड़ी से इनकार किया था। शकीरा की जनसंपर्क टीम ने कहा था कि कर कार्यालय द्वारा बकाये के बारे में सूचित करने पर उन्होंने रकम का भुगतान कर दिया था।

कर चोरी के लिए दोष साबित होने पर शकीरा पर जुर्माना लग सकता है और जेल की सजा हो सकती है। हालांकि दो साल से कम कारावास होने पर न्यायाधीश पहली बार अपराध करने वाले गुनहगार की सजा माफ कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल