लाइव न्यूज़ :

स्पेन की संसद में दया मृत्यु कानून पारित

By भाषा | Updated: March 18, 2021 21:37 IST

Open in App

मैड्रिड, 18 मार्च (एपी) स्पेन की संसद में बृहस्पतिवार को दया मृत्यु कानून पारित हो गया और इसके साथ ही देश दुनिया का सातवां तथा यूरोप का ऐसा चौथा देश बन गया है, जहां लंबे समय से लाइलाज बीमारियों से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की मदद से आत्महत्या और दया मृत्यु की अनुमति प्राप्त होगी।

संसद के निचले सदन में संबंधित विधेयक 140 के मुकाबले 202 मतों से पारित हो गया। स्पेन के वाम गठंबधन और अन्य दलों के सांसदों ने इसके पक्ष में तथा कजंर्वेटिव और धुर दक्षिणपंथी विचारधारा से जुड़े सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया।

विधेयक का विरोध करनेवालों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में इस कानून को पलट देंगे।

स्वास्थ्य मंत्री कैरोलिना डारियस ने विधेयक के पारित होने पर खुशी जताई और इसे मानवाधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया।

कानून के जून के मध्य से प्रभाव में आने की उम्मीद है।

बेल्जियम, कनाडा, कोलंबिया, लक्जमबर्ग, नीरदरलैंड और स्विट्जरलैंड में दया मृत्यु को कानूनी मंजूरी है। अमेरिका के कुछ राज्यों में भी इसे मंजूरी प्राप्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी