लाइव न्यूज़ :

स्पेन : ट्रांसजेंडर, समलैंगिकों को भी मुफ्त आईवीएफ सुविधा मिलेगी

By भाषा | Updated: November 5, 2021 19:03 IST

Open in App

मैड्रिड, पांच नवंबर (एपी) स्पेन की स्वास्थ्य मंत्री कैरोलिना डायस ने अकेली महिलाओं, समलैंगिकों और ट्रांसजेंडर लोगों को सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में चिकित्सकीय सहायता वाली प्रजनन सुविधा प्रदान करने संबंधी एक आदेश पर हस्ताक्षर किया है। देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में यह सुविधा नि:शुल्क है।

एलजीबीटी अधिकार समूहों द्वारा इसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी और यह समानता के लिए सोशलिस्ट नीत सरकार के अभियान का हिस्सा है। इस सरकार की कैबिनेट में रिकॉर्ड संख्या महिलाएं शामिल हैं।

स्पेन में प्रजनन उपचार मुफ्त है, लेकिन छह साल पहले सत्तारूढ़ रूढ़िवादी पॉपुलर पार्टी सरकार ने इसे ऐसी महिलाओं तक सीमित कर दिया था जिनका कोई साथी हो। इसके चलते अन्य को निजी इलाज के लिए भुगतान करना पड़ता था।

स्वास्थ्य मंत्री कैरोलिना डायस ने एक समारोह में सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि इस कदम का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में भेदभाव को समाप्त करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला