लाइव न्यूज़ :

स्पेन ने दो अफ्रीकी देशों से आने वाली कनेक्टिंग उड़ानों पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: November 30, 2021 20:37 IST

Open in App

मैड्रिड, 30 नवंबर (एपी) स्पेन की सरकार ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के भय की वजह से दक्षिण अफ्रीका व बोत्सवाना से हवाई मार्ग से यूरोपीय देश को जोड़ने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यह आदेश इन देशों से सभी कनेक्टिंग उड़ानों को प्रभावित करेगा। स्पेन से दक्षिणी अफ्रीका के लिए सीधी उड़ाने नहीं जाती हैं। यह आदेश बृहस्पतिवार से अमल में आएगा।

स्पेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक 51 वर्षीय शख्स वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। यह शख्स दक्षिण अफ्रीका से एम्स्टर्डम होते हुए मैड्रिड पहुंचा था।

उसका पूर्ण टीकाकरण हो चुका था और उसमें बीमारी के मामूली लक्षण हैं। तीन और संभावित मामलों की जांच की जा रही है। वायरस के नए स्वरूप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया है कि यह स्वरूप ज्यादा संक्रामक है और इससे वैश्विक खतरा बहुत ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला