लाइव न्यूज़ :

Spain floods: स्पेन में बाढ़ से तबाही?, अकेले पूर्वी वेलेंशिया प्रांत में 202 लोगों की मौत, मरने वाले की संख्या 205, कई लापता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2024 18:23 IST

Spain floods: स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने कीचड़ से सनी सड़कों पर फंसी सैकड़ों कारों और ट्रकों के संदर्भ में कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश, कुछ वाहनों में मृत लोग हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देबाढ़ के बाद का दृश्य किसी शक्तिशाली तूफान या सुनामी से हुई क्षति जैसा ही प्रतीत हो रहा था। शताब्दी की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा ने विनाश के निशान छोड़े हैं।तलाशी अभियान जारी है और अज्ञात संख्या में लोग अभी भी लापता हैं।

Spain floods: स्पेन में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 205 हो गई है जिनमें से 202 केवल वालेंसिया के हैं। स्पेन के आपातकालीन अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्पेन के पूर्वी हिस्से में अचानक आई भीषण बाढ़ के तीन दिन बाद बचावकर्मी शुक्रवार को भी फंसी कारों और नमीयुक्त इमारतों में शवों की तलाश कर रहे थे। कई लोग अब भी लापता हैं। बाढ़ इतनी विनाशकारी थी कि यह रास्ते में आने वाली हर चीज को बहा ले गई। अज्ञात संख्या में लोग अभी भी लापता हैं। स्पेन में इस शताब्दी की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा ने विनाश के निशान छोड़े हैं।

स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने कीचड़ से सनी सड़कों पर फंसी सैकड़ों कारों और ट्रकों के संदर्भ में कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश, कुछ वाहनों में मृत लोग हैं।’’ बाढ़ के बाद का दृश्य किसी शक्तिशाली तूफान या सुनामी से हुई क्षति जैसा ही प्रतीत हो रहा था। 

स्पेन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार को शुरू हुई मूसलाधार बारिश बुधवार को भी जारी रही, जिससे बाढ़ के हालात बदतर हो गये। स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने कहा कि कई शहर बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा, ‘‘जो लोग अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं, पूरा स्पेन उनका दर्द महसूस कर सकता है।

हमारी प्राथमिकता आपकी मदद करना है। हम सभी आवश्यक संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि हम इस त्रासदी से उबर सकें।’’ प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने बृहस्पतिवार को वेलेंशिया में क्षेत्रीय अधिकारियों और आपातकालीन सेवाओं के साथ बैठक के बाद कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता पीड़ितों और लापता लोगों को ढूंढना है ताकि हम उनके परिवारों की पीड़ा को समाप्त करने में मदद कर सकें। ’’

पुलिस और बचाव सेवाओं ने लोगों को घरों तथा कारों से बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में स्पेन के आपात प्रतिक्रिया दलों के कर्मियों के अलावा सेना के 1,100 सैनिकों को तैनात किया गया। स्पेन की केंद्र सरकार ने बचाव प्रयासों में मदद के लिए एक समिति गठित की है। 

टॅग्स :SpainFlood
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल