युवती के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप, हंसती हुई फोटो देख कोर्ट ने कहा- नहीं हुआ था रेप

By स्वाति सिंह | Updated: April 30, 2018 15:30 IST2018-04-30T15:16:37+5:302018-04-30T15:30:56+5:30

आरोपी पक्ष के वकीलों ने कोर्ट में लड़की की कुछ तस्वीरें पेश की। जो इस घटना के कुछ समय बाद की थी। इसमें पीड़िता हंसते हुए अपने दोस्तों के साथ बात कर रही थी।   

Spain court cleared of 5 men in case of 18-year-old girl gangrape case | युवती के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप, हंसती हुई फोटो देख कोर्ट ने कहा- नहीं हुआ था रेप

rape file photo

मैड्रिड, 30 अप्रैल: स्पेन कोर्ट के रेप मामले में एक फैसले के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। खबरों की मानें तो दो साल पहले स्पेन के बुल फेस्टिवल के दौरान एक 18 साल की लड़की से 5 लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया था। इसके साथ ही आरोपियों ने उस लड़की का वीडियो भी बनाया था।  जिसे उन लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया था।  

वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक उस वीडियो में लड़की की आंखे बंद थी। इसी बात का दलील देते हुए कोर्ट में आरोपियों के वकील ने यह पेश किया कि यह घटना लड़की की सहमती से हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट में लड़की की कुछ तस्वीरें पेश की। जो इस घटना के कुछ समय बाद की थी। इसमें पीड़िता हंसते हुए अपने दोस्तों के साथ बात कर रही थी।   

हालांकि, इस पर पीड़िता के वकील ने आरोपी पक्ष का कड़ा विरोध किया। लेकिन इन तस्वीरों के आधार पर कोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया। बता दें कि मामले की सुनवाई पिछले दो साल से सुनवाई चली। कोर्ट ने आरोपियों को सेक्शुअल असॉल्ट के केस से बरी कर।   उन्हें केवल सेक्शुअल एब्यूज का दोषी माना और आरोपियों को केवल 9 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने सभी आरोपियों से महिला को 8-8 लाख रुपए देने के भी आदेश दिया है।  

Web Title: Spain court cleared of 5 men in case of 18-year-old girl gangrape case

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :rapeरेप