लाइव न्यूज़ :

स्पेन: कलाकार को जेल की सजा के विरोध में प्रदर्शन

By भाषा | Updated: March 7, 2021 09:39 IST

Open in App

बार्सिलोना, सात मार्च (एपी) स्पेन में सरकार से मतभेद रखने वाले कलाकार पाब्लो हसेल को जेल भेजे जाने के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान बल प्रयोग के खिलाफ शनिवार को बार्सिलोना में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों से रैलियां निकाली। इसके मद्देनजर शनिवार को बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां ले रखी थीं जिन पर हसेल और उनके समर्थकों को जेल से रिहा करने संबंधी नारे लिखे थे।

गायक हसेल पर आतंकवाद को भड़काने के आरोप हैं और उन्हें नौ महीने की जेल की सजा हुई है।

उन्होंने दो सशस्त्र समूहों का समर्थन किया जो स्पेन में 900 लोगों की हत्या के जिम्मेदार हैं।

हसेल ने स्पेन के पूर्व राजा का अपमान करने पर लगाए गए जुर्माने को भरने से भी इनकार कर दिया था।

उन्हें 16 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से ही शांतिपूर्ण और कुछ स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन भी हो रहे हैं तथा कई शहरों में दुकानें लूटने की घटनाएं भी हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की