लाइव न्यूज़ :

स्पेन : ज्वालामुखी फटने से प्रभावित ला पाल्मा द्वीप पर हवाई अड्डे को फिर से खोला गया

By भाषा | Updated: September 26, 2021 17:41 IST

Open in App

ला पाल्मा (स्पेन), 26 सितंबर (एपी) स्पेन के ला पाल्मा द्वीप पर ज्वालामुखी फटने के बाद लावा निकलने की रफ्तार कम होने के बाद, अधिकारियों ने वहां से निकाले गए कुछ लोगों को अपने-अपने घर से जरूरी सामान एकत्र करने के लिए रविवार को हवाई अड्डे को खोल दिया।

ला पाल्मा द्वीप की सरकार ने कहा कि शनिवार को ज्वालामुखी से भारी मात्रा में राख निकलने के बाद से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है। स्पेन के विमानन प्राधिकरण ‘ऐना’ ने ट्वीट किया कि रनवे पर राख जमा होने के कारण शनिवार से बंद हवाई अड्डे को परिचालन के लिए फिर से खोला गया है। हवाई अड्डा बंद होने से द्वीप से निकलने के लिए बंदरगाह पर लोगों की लंबी कतार लग गई।

ला पाल्मा द्वीप पर स्थित ज्वालामुखी, उत्तर पश्चिम अफ्रीकी तट के केनरी द्वीप के ज्वालामुखी श्रृंखला का हिस्सा है और यहां करीब 85,000 लोग रहते हैं। द्वीप पर 19 सितंबर को ज्वालामुखी सक्रिय हुआ था। प्रशासन ने तुरंत कदम उठाते हुए 6,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?