लाइव न्यूज़ :

स्पेसएक्स के स्टारशिप की परीक्षण उड़ान अंतिम क्षण में टाली गई

By भाषा | Updated: December 9, 2020 09:56 IST

Open in App

केप कैनेवरल (अमेरिका), नौ दिसंबर (एपी) स्पेसएक्स के अत्याधुनिक स्टारशिप की ऊंचाई वाली परीक्षण उड़ान को टेक्सास में अंतिम क्षण में स्थगित कर दिया गया।

स्पेसएक्स रॉकेट यान का एक ऐसा नमूना प्रक्षेपित करने वाला था, जिसका डिजाइन कंपनी के प्रमुख एलन मस्क तैयार कर रहे हैं,जिसके जरिए लोगों को मंगल पर ले जाया जाना है। इसका लक्ष्य स्टारशिप को अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई (आठ मील) पर लेकर जाना और इसके बाद इसे वापस लंबवत उतारना था, लेकिन प्रक्षेपण के मात्र 1.3 सेकंड पहले स्वचालित इंजन बंद हो गया।

स्पेसएक्स ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि आज और काम नहीं होगा और इस बारे में कुछ नहीं बताया गया कि दोबारा कोशिश कब की जाएगी।

स्पेसएक्स पहले ही स्टारशिप की पांच उड़ानों का परीक्षण कर चुका है, लेकिन ये सभी 490 फुट से ऊपर नहीं गए थे।

स्पेसएक्स ने स्टारशिप बनाने और परीक्षण के लिए मेक्सिको की सीमा के निकट टेक्सास के दक्षिणपूर्वी किनारे पर बोका चिका का अधिग्रहण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना