लाइव न्यूज़ :

तेज हवाओं के कारण अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के स्पेसएक्स के अभियान में देरी

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:56 IST

Open in App

केप केनवरल (अमेरिका), सात नवंबर (एपी) फ्लोरिडा तट पर तेज हवाओं के कारण स्पेसएक्स के अंतरिक्ष स्टेशन से चार अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के अभियान में देरी हुई है।

अमेरिका, फ्रांस और जापानी अंतरिक्ष यात्रियों को रविवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से निकलना था और सोमवार की सुबह उनका कैप्सूल मैक्सिको की खाड़ी में उतरने वाला था। लेकिन हवाओं की रफ्तार सुरक्षित सीमा से अधिक होने के कारण स्पेसएक्स ने अपने छह महीने के मिशन का समापन सोमवार दोपहर तक टाल दिया।

अब अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी की यात्रा आठ घंटे की होगी, जो पहले की तुलना में आधे से भी कम है। उनके कैप्सूल में शौचालय टूट गया है इसलिए चारों को वापसी के समय डायपर पर निर्भर रहना होगा।

निजी एजेंसी स्पेसएक्स इन अंतरिक्ष यात्रियों के बदले दूसरे दल को भेजने के लिए अभी भी बुधवार की रात अभियान शुरू करने का लक्ष्य बना रहा है। खराब मौसम के साथ-साथ एक अंतरिक्ष यात्री की अज्ञात चिकित्सा समस्या के कारण भी इस उड़ान में देरी हुई है।

अधिकारियों ने इसे मामूली समस्या बताया है जिसे ‘लॉन्च’ के समय तक हल कर लेने की संभावना है। पिछले हफ्ते, स्पेसएक्स और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने खराब मौसम और अंतरिक्ष स्टेशन से कैप्सूल को वापस लाने के लिए आसन्न समय सीमा के कारण ‘लॉन्च’ और ‘लैंडिंग’ के कार्यक्रम में बदलाव किया।

स्पेसएक्स के कैप्सूल को कक्षा में अधिकतम 210 दिन तक रहने के लिए प्रमाणित किया जाता है और अब यह 200 दिन पूरे करने के करीब पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना