लाइव न्यूज़ :

स्पेसएक्स ने एक साल में तीसरी बार मानवयुक्त अंतरिक्षयान भेजा

By भाषा | Updated: April 23, 2021 16:55 IST

Open in App

केप केनवरल (अमेरिका), 23 अप्रैल (एपी) स्पेसएक्स ने शुक्रवार को चार अंतरिक्ष यात्रियों को एक बार प्रयुक्त हो चुके रॉकेट और यान को नये सिरे से बना कर अंतरिक्ष की कक्षा में भेजा। एलन मस्क की तेजी से बढ़ती इस कंपनी ने एक साल के भीतर तीसरी बार मानवयुक्त अंतरिक्षयान को अंतरिक्ष में भेजा है।

अमेरिका, जापान और फ्रांस के ये अंतरिक्ष यात्री शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंच जाएंगे। ये उसी ड्रैगन यान में 23 घंटे तक सफर करेंगे जिसका इस्तेमाल स्पेसएक्स ने पहले मानवयुक्त यान के तौर पर पिछली मई में किया था।

यह पहली बार है जब स्पेसएक्स ने नासा के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के लिए किसी यान और रॉकेट का फिर से प्रयोग किया है। रॉकेट का इस्तेमाल पिछले नवंबर में कंपनी की दूसरी मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान के लिए किया गया था।

इस चलन को अपनाते हुए, अंतरिक्षयान के कमांडर शाने किमब्रोग और उनके साथी यात्रियों ने एक हफ्ते पहले ही रॉकेट से निकलने वाले धुएं से अपने नाम के शुरुआती अक्षर लिखकर नयी परंपरा शुरू करने की उम्मीद जताई थी।

नासा की अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर के लिए यह एक तरह से पूर्व में हो चुके अनुभव की तरह है। उन्हें उसी सीट पर बिठाया गया था जिस पर उनके पति बॉब बेहनकेन स्पेसएक्स की पहली मानवयुक्त उड़ान के दौरान बैठ थे।

इसमें जापान के अकिहिको होशिदे और फ्रांस के थॉमस पेसक्वेट भी सफर कर रहे हैं जो किसी व्यावसायिक अंतरिक्षयान में भेजे जाने वाले पहले यूरोपीय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल