लाइव न्यूज़ :

स्पेसएक्स ने एक साल में तीसरी बार मानवयुक्त अंतरिक्षयान भेजा

By भाषा | Updated: April 23, 2021 21:21 IST

Open in App

केप केनवरल (अमेरिका), 23 अप्रैल (एपी) स्पेसएक्स ने शुक्रवार को चार अंतरिक्ष यात्रियों को एक बार प्रयुक्त हो चुके रॉकेट और यान को नए सिरे से बनाकर कक्षा में भेजा। एलन मस्क की तेजी से बढ़ती इस कंपनी ने एक साल के भीतर तीसरी बार मानवयुक्त अंतरिक्षयान को अंतरिक्ष में भेजा है।

अमेरिका, जापान और फ्रांस के ये अंतरिक्ष यात्री शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंच जाएंगे। ये उसी ड्रैगन यान में 23 घंटे तक सफर करेंगे जिसका इस्तेमाल स्पेसएक्स ने पहले मानवयुक्त यान के तौर पर पिछली मई में किया था।

यह पहली बार है जब स्पेसएक्स ने नासा के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के वास्ते किसी यान और रॉकेट का फिर से प्रयोग किया है। रॉकेट का इस्तेमाल पिछले नवंबर में कंपनी की दूसरी मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान के लिए किया गया था।

इस चलन को अपनाते हुए, अंतरिक्षयान के कमांडर शाने किमब्रोग और उनके साथी यात्रियों ने एक हफ्ते पहले ही रॉकेट से निकलने वाले धुएं से अपने नाम के शुरुआती अक्षर लिखकर नयी परंपरा शुरू करने की उम्मीद जताई थी।

प्रक्षेपण के बाद मस्क ने कहा, ‘‘यदि आपके पास त्वरित एवं पूर्ण पुन: प्रयोग क्षमता है तो यह दूसरे लोक में गमन का मार्ग है। वही हम करने की कोशिश कर रहे हैं, और नासा के सहयोग करने से चीजें काफी बदल जाती हैं।’’

नासा की अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर के लिए यह एक तरह से पूर्व में हो चुके अनुभव की तरह है। उन्हें उसी सीट पर बिठाया गया था जिस पर उनके पति बॉब बेहनकेन स्पेसएक्स की पहली मानवयुक्त उड़ान के दौरान बैठ थे।

इसमें जापान के अकिहिको होशिदे और फ्रांस के थॉमस पेसक्वेट भी सफर कर रहे हैं जो किसी व्यावसायिक अंतरिक्षयान में भेजे जाने वाले पहले यूरोपीय व्यक्ति हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल