लाइव न्यूज़ :

स्पेसएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए किया रवाना

By भाषा | Updated: November 11, 2021 08:49 IST

Open in App

केप केनवरल (अमेरिका), 11 नवंबर (एपी) स्पेसएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना किया है।

खराब मौसम सहित कई कारणों के चलते काफी विलंब के बाद आखिरकार बुधवार को स्पेसएक्स का रॉकेट इन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुआ। दो दिन पहले ही स्पेसएक्स अंतरिक्ष यान से चार अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को वापस पृथ्वी पर लेकर लौटा था।

राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) ने बताया कि बुधवार को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए चार लोगों में जर्मनी के मैथियस मौरर भी शामिल हैं, जिन्हें अंतरिक्ष जाने वाला 600वां व्यक्ति करार दिया गया है।उन्हें और नासा के अन्य तीन अंतरिक्ष यात्रियों को 24 घंटे के अंदर अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच जाना चाहिए।

खराब मौसम के कारण रॉकेट को उड़ान भरने में काफी देरी हुई थी। बुधवार रात बूंदाबांदी के बीच चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने परिवार वालों को अलविदा कहा। मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम के साफ होने का पूर्वानुमान लगाया था और उसमें सुधार आया भी।

गौरतलब है कि नासा के अंतरिक्ष यात्री शेन किमबरॉ और मेगन मैकआर्थर, जापान के अकिहितो होशिदे और फ्रांस के थॉमस पेस्कवेट दो दिन पहले ही स्पेसएक्स के कैप्सूल से पृथ्वी पर लौटे थे। 200 दिन अंतरिक्ष केन्द्र में बिताने के बाद ये वापस लौटे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो