लाइव न्यूज़ :

SpaceX ने रचा इतिहास, 19-घंटे की यात्रा के बाद नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पहुंचाया

By स्वाति सिंह | Updated: June 1, 2020 08:25 IST

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दो अंतरिक्ष यात्रियों को निजी कंपनी स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर भेज दिया। नौ सालों बाद पहली बार अमेरिकी धरती से कोई मानव मिशन अंतरिक्ष में भेजा गया।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेसएक्स ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में दो अंतरिक्ष यात्रियों को सफलतापूर्वक पहुंचाया है।अंतरिक्ष यान ने फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी।

केप केनवरल: रॉकेट और अंतरिक्षयान का निर्माण करने वाली निजी कंपनी स्पेसएक्स ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में दो अंतरिक्ष यात्रियों को सफलतापूर्वक पहुंचाया है। अंतरिक्ष यान ने फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी।

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने नासा के अंतरिक्ष यात्रियों बॉब बेनकेन(49) और डॉ हर्ले (53) के अंतरिक्ष की प्रयोगशाला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने की पुष्टि की। कंपनी ने ट्वीट किया,‘‘डॉकिंग की पुष्टि, ड्रैगन के सदस्य अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे ।’’ नासा ने ट्वीट किया,‘‘डॉकिंग की पुष्टि अंतरिक्ष यात्री बेनकेन और अंतरिक्ष यात्री डॉ अंतरिक्ष स्टेशन पर सुबह 10:16 बजे पहुंचे।’’ भारतीय समयानुसार शनिवार रात करीब 1 बजे रॉकेट ने कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी और यह 19 घंटे में अपने लक्ष्य तक पहुंचा। 

स्पेसएक्स के रॉकेट फैल्कन 9 ने फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी और उड़ान भरने के 19 घंटे बाद अंतरिक्षयान निर्दिष्ट स्थान पर पहुंचा। यह 20वर्ष में पहली बार है जब कोई निजी अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष यात्रियों को ले कर अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा है। रविवार दोपहर को हुए लॉच को देखने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ,प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे।

ट्रंप ने मस्क, नासा और अंतरिक्ष यात्रियों को बधाई दी और इस दिन को देश के लिए बेहतरीन दिन करार दिया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मस्क से बात की है। वहीं मस्क ने कहा कि यह उनके लिए और स्पेसएक्स के सभी लोगों के लिए किसी सपने के साकार होने जैसा है।

बता दें कि इस मिशन को ‘क्रू डेमो-2’ और रॉकेट को ‘क्री ड्रैगन’ नाम दिया गया। 21 जुलाई 2011 के बाद पहली बार अमेरिकी धरती से कोई मानव मिशन अंतरिक्ष में भेजा गया। स्पेसक्राफ्ट की लॉन्चिग अमेरिका के सबसे भरोसेमंद रॉकेट फॉल्कन-9 से की गई। स्पेसएक्स अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी है। यह नासा के साथ मिलकर भविष्य के लिए कई अंतरिक्ष मिशन पर काम कर रही है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :नासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

स्वास्थ्यपूर्ण चंद्रग्रहण, ब्लू मून, सुपरमून, दो चमकीले ग्रहों के बेहद करीब आना और चंद्रमा के पीछे बृहस्पति का ओझल होना?, 2026 में कई खगोलीय घटनाएं, देखिए डेटशीट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?