लाइव न्यूज़ :

‘स्पेसएक्स’ ने रचा इतिहास, पृथ्वी का चक्कर लगाने के लिए चार लोगों को निजी उड़ान से किया रवाना

By भाषा | Updated: September 16, 2021 11:01 IST

Open in App

केप केनवरल (अमेरिका), 16 सितंबर(एपी) पृथ्वी के तीन दिन तक चक्कर लगाने के लिए चार लोगों से साथ रवाना की गई ‘स्पेसएक्स’ की पहली निजी उड़ान ने कक्षा में प्रवेश कर लिया है। ऐसा पहली बार है जब पृथ्वी का चक्कर लगा रहे अंतरिक्ष यान में मौजूद कोई भी व्यक्ति पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं है।

‘स्पेसएक्स’ के ‘ड्रैगन कैप्सूल’ में मौजूद दो पुरुष और दो महिलाएं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 100 मील (160 किलोमीटर) ऊंचाई वाली एक कक्षा से पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए तीन दिन बिताएंगे।

इस उड़ान का नेतृत्व 38 वर्षीय अरबपति जारेड इसाकमैन कर रहे हैं। वह ‘शिफ्ट4 पेमेंट्स इंक’ के कार्यकारी प्रबंधक हैं। उनके अलावा कैंसर से उबरी हेले आर्सीनॉक्स (29), स्वीपस्टेक विजेता क्रिस सेम्ब्रोस्की (42) और एरिज़ोना में एक सामुदायिक कॉलेज के शिक्षक सियान प्रॉक्टर (51) इन मिशन में शामिल हैं।

आर्सीनॉक्स अंतरिक्ष में जाने वाली सबसे कम उम्र की अमेरिकी हैं। वह किसी कृत्रिम अंग के साथ अंतरिक्ष में जाने वाली पहली शख्स भी है। उनके बाएं पैर में टाइटेनियम रॉड पड़ी है।

अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित ‘कैनेडी स्पेस सेंटर’ से भारतीय समयानुसार बृहस्पतिवार सुबह चार लोगों को लेकर स्पेसएक्स का ‘क्रू ड्रैगन कैप्सूल’ अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गया।

यह ‘स्पेसएक्स’ के संस्थापक एलन मस्क द्वारा अंतरिक्ष में पर्यटकों के रूप में भेजा गया पहला समूह है। अंतरिक्ष को पर्यटन के लिए इस्तेमाल करने का पहले विरोध करने वाला नासा भी अब इसका समर्थन कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा