लाइव न्यूज़ :

अंतरिक्ष में भी दिखा चक्रवाती तूफान, जानिए धरती पर इसका क्या हो सकता है असर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 23, 2021 08:52 IST

धरती की तरह अंतरिक्ष में भी चक्रवाती तूफान बनते हैं. इसकी पुष्टि वैज्ञानिकों ने की है. उत्तरी ध्रुव के ऊपर इसे देखा गया है.

Open in App
ठळक मुद्देअंतरिक्ष में वैज्ञानिकों को नजर आया विशाल तूफान, पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल में मिला इलेक्ट्रॉन्स का ये प्लाज्मा621 मील चौड़ा प्लाज्मा का हिस्सा उत्तरी ध्रुव के ऊपर देखा गया, इलेक्ट्रॉन बरसा रहा था ये प्लाज्मा

वाशिंगटन: धरती के ऊपर आने वाले चक्रवात जहां इंसान के लिए संकट थे ही, वहीं अब अंतरिक्ष में भी एक विशाल तूफान नजर आ रहा है. इस तूफान को सैटेलाइट से मिली तस्वीरों में आसानी से देखा जा सकता है. यह तूफान आमतौर पर वातावरण के निचले हिस्से में बनते हैं, जो पृथ्वी के सतह से बेहद करीब होता है.

यह तूफान जहां पानी की बारिश करते हैं, वहीं अंतरिक्ष का यह तूफान सोलर पार्टिकल्स को बरसा रहा है. वैज्ञानिकों ने अब इस बात की पुष्टि की है कि अंतरिक्ष में भी चक्रवाती तूफान आ रहे हैं. पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल में इलेक्ट्रॉन्स का यह प्लाज्मा पाया गया है.

यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के प्रोफेसर माइक लॉकवुड का कहना है कि अब तक हम इस बात को लेकर अनिश्चित थे कि स्पेस प्लाज्मा तूफान का अस्तित्व है या नहीं है. इस शानदार विश्लेषण के आधार पर यह साबित करना अपने आप में अविश्वसनीय है. लॉकवुड ने कहा कि चक्रवात ग्रहों और उनके चंद्रमाओं पर आम बात हो सकती है, जहां चुंबकीय क्षेत्र और प्लाज्मा हो।

चीन की शांडांग यूनिवर्सिटी की टीम ने बताया है कि 621 मील चौड़ा प्लाज्मा का मास उत्तरी ध्रुव के ऊपर देखा गया. जैसे धरती पर चक्रवात पानी की बरसात करता है, वैसे ही यह प्लाज्मा इलेक्ट्रॉन बरसा रहा था. यह एंटी-क्लॉकवाइज घूम रहा था और आठ घंटे तक चलता रहा.

उन्होंने बताया है कि ट्रॉपिकल तूफान ऊर्जा से जुड़े हुए होते हैं और ये चक्रवात बहुत ज्यादा और तेज सौर तूफान से निकले वाली ऊर्जा और चार्ज्ड पार्टिकल्स के धरती के ऊपरी वायुमंडल में ट्रांसफर की वजह से बने होंगे. पहले यह पाया गया है कि मंगल, शनि और बृहस्पति पर भी अंतरिक्ष के चक्रवात होते हैं.

स्पेस तूफान धरती पर क्या पड़ेगा असर?

वैज्ञानिकों के दल ने बताया है कि अंतरिक्ष के चक्रवात की वजह से स्पेस से आइओनोस्फीयर और थर्मोसफियर में तेजी से ऊर्जा का ट्रांसफर होता है.

इससे अंतरिक्ष के मौसम का असर समझा जा सकता है- जैसे सैटेलाइट्स के ड्रैग पर, हाई-फ्रीक्वेंसी रेडियो संचार में रुकावट, क्षितिज के ऊपर रेडार लोकेशन में गलितयों, सैटेलाइट नैविगेशन और संचार प्रणाली पर. यह चक्रवात 20 अगस्त 2014 को आया था.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात