लाइव न्यूज़ :

चीन के सबसे बड़े निरोध केंद्र में 10,000 लोगों के लिए जगह

By भाषा | Updated: July 22, 2021 14:09 IST

Open in App

दाबनचेंग (चीन), 22 जुलाई (एपी) चीन के सबसे बड़े और संभवत: दुनिया के सबसे बड़े निरोध केंद्र में 10,000 लोगों को रखने की जगह बनाई गई है और जरूरत पड़ने पर इससे भी ज्यादा लोगों को यहां रखा जा सकता है।

एजेंसी के पत्रकारों को चीन के सुदूर पश्चिम शिनजियांग क्षेत्र में सरकारी दौरे के दौरान असाधारण पहुंच प्रदान की गई जहां उन्होंने इस निरोध केंद्र के कुछ हिस्सों को देखा। करीब 220 एकड़ में फैला हुआ उरुमकी नंबर तीन निरोध केंद्र वेटिकन सिटी के क्षेत्रफल से दोगुना है। इसके सामने लगे एक संकेत बोर्ड पर इसकी पहचान मुकदमे से पहले के निरोध केंद्र के रूप में की गई है।

चीनी अधिकारियों ने कैदियों की संख्या बताने से इनकार करते हुए कहा कि संख्या अलग-अलग हो सकती है। लेकिन दौरा करते वक्त उपग्रह से ली गई तस्वीरों और देखे गए प्रकोष्ठों एवं बेंचों के आधार पर कहा जा सकता है कि इसमें 10,000 से ज्यादा लोगों को रखा जा सकता है।

यह स्थान दिखाता है कि चीन ने अब भी उइगरों और अन्य अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिमों को निरोध केंद्र में रखा हुआ है और उन्हें कैद रखने की योजना है। उपग्रह से ली गई तस्वीरों से पता चलता है कि 2019 में दाबनचेंग निरोध केंद्र में लगभग एक मील लंबी नई इमारतों को जोड़ा गया था।

शिनजियांग के मूल निवासी कुछ चरमपंथी उइगरों द्वारा चाकू मारने और बमबारी की कई घटनाओं के बाद चीन ने पिछले चार वर्षों में एक लाख या अधिक अल्पसंख्यकों को निरोध केंद्र में रखने के अपने व्यापक प्रयास को "आतंक के खिलाफ युद्ध" के रूप में वर्णित किया है।

इसके सबसे विवादास्पद पहलुओं में तथाकथित व्यावसायिक "प्रशिक्षण केंद्र" थे - जिन्हें पूर्व बंदियों ने कांटेदार तार और सशस्त्र गार्डों से घिरे क्रूर नजरबंदी शिविरों के रूप में वर्णित किया था।

चीन ने पहले इनके अस्तित्व से इनकार किया था और बाद में भारी अंतरराष्ट्रीय आलोचना के बाद, 2019 में कहा था कि वहां रखे गए सभी लोग “स्नातक” हो गए हैं।

बहरहाल दाबनचेंग में एजेंसी का दौरा, उपग्रह से ली गई तस्वीरों और विशेषज्ञों तथा पूर्व बंदियों के साथ साक्षात्कार दिखाते हैं कि कई “प्रशिक्षण केंद्र” भले ही बंद हो गए हों लेकिन इसके जैसे कुछ केंद्रों को जेलों या मुकदमा पूर्व निरोध केंद्रों में परिवर्तित कर दिया गया।

इसके अलावा कई नये केंद्रों का भी निर्माण किया गया है जिनमें दाबनचेंग में सड़क नंबर तीन से नीचे 85 एकड़ में बनाया गया एक नया निरोध केंद्र भी शामिल है।

यह बदलाव अस्थायी एवं न्यायेतर "प्रशिक्षण केंद्रों" को जेलों की एक अधिक स्थायी प्रणाली और कानून के तहत मुकदमे से पूर्व निरोध केंद्रों में स्थानांतरित करने का प्रयास प्रतीत होता है। जहां, कुछ उइगरों को रिहा कर दिया गया है, वहीं अन्य को जेलों के इस नेटवर्क में शामिल कर लिया गया है।

हालांकि, शोधकर्ताओं का कहना है कि कई मासूम लोगों को विदेश जाने या धार्मिक सभाओं में शामिल होने जैसी चीजों के लिए अक्सर निरोध केंद्र में ढकेल दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला