लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी जापान में तीन दिन से बारिश, हालात खराब, बाढ़ से 49 लोगों की मौत, अलर्ट जारी, राहत तेज

By भाषा | Updated: July 6, 2020 19:02 IST

सेना के जवानों और अन्य बचाव दल ने बाढ़ग्रस्त कुमा नदी के किनारे कीचड़ और मलबे के बीच अपना काम किया, जहां कई घर और इमारतें पूरी तरह से डूबी हैं। मौसम एजेंसी ने उत्तरी क्यूशू के तीन प्रिफेक्चर में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की।

Open in App
ठळक मुद्देकुमामोतो शहर से 49 शव बरामद किए गए। मृतकों में कुमा नदी के बगल के स्थित नर्सिंग होम के 14 बुजुर्ग शामिल हैं।कुमामोतो शहर में नदी के किनारे बसे इलाके सहित क्यूशू से लगभग पांच लाख से अधिक लोगों को घर छोड़ने की सलाह दी गई है।रक्षा बल, तट रक्षक और दमकल विभाग के 40,000 से अधिक कर्मी बचाव कार्य में जुटे हैं।

तोक्योः दक्षिणी जापान में तीन दिनों से जारी भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 49 हो गई, जिनमें एक नदी के किनारे स्थित नर्सिंग होम के बाढ़ की चपेट में आने से डूब 14 लोग शामिल हैं।

सेना के जवानों और अन्य बचाव दल ने बाढ़ग्रस्त कुमा नदी के किनारे कीचड़ और मलबे के बीच अपना काम किया, जहां कई घर और इमारतें पूरी तरह से डूबी हैं। मौसम एजेंसी ने उत्तरी क्यूशू के तीन प्रिफेक्चर में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की।

द्वीप का दक्षिणी क्षेत्र पूरे सप्ताहांत भारी बारिश से त्रस्त रहा। कुमामोतो शहर में नदी के किनारे बसे इलाके सहित क्यूशू से लगभग पांच लाख से अधिक लोगों को घर छोड़ने की सलाह दी गई है। कुमामोतो शहर से 49 शव बरामद किए गए। मृतकों में कुमा नदी के बगल के स्थित नर्सिंग होम के 14 बुजुर्ग शामिल हैं।

कुमामोतो से कई लोगों को हेलीकॉप्टर और नौकाओं के जरिए बाहर निकाला गया है

कुमामोतो से कई लोगों को हेलीकॉप्टर और नौकाओं के जरिए बाहर निकाला गया है। रक्षा बल, तट रक्षक और दमकल विभाग के 40,000 से अधिक कर्मी बचाव कार्य में जुटे हैं। बाढ़ और जमीन धंसने के कारण सेंजुएन देखभाल केन्द्र में रहने वाले करीब 65 लोग और उनकी देखभाल करने वाले 30 व्यक्ति वहां फंस गये थे।

इसके बाद वहां फंसे रह गये शेष 51 लोगों को रविवार को बचा लिया गया । स्थानीय ‘राफ्टिंग’ कम्पनी के संचालक शीगेमिस्तो ने सरकारी प्रसारक ‘एनएचके’ को बताया कि कुल 18 लोग मारे गए हैं जबकि 16 लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं रविवार दोपहर तक अन्य 14 लापता थे । दमकल एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार कई लोग अब भी बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं।

इंडोनेशिया में नाव डूबने से दो बच्चों की मौत, सात लोग लापता

पूर्वी इंडोनेशिया में मछली पकड़ने वाली एक नाव के डूबने से कम से कम दो बच्चों की मौत हो गई और सात अन्य लोग लापता हैं। नाव में क्षमता से अधिक 28 यात्री सवार थे। स्थानीय तलाश एवं बचाव एजेंसी अधिकारी एमी फ्रीजर ने कहा कि नाव के निकट वाले एक जहाज के चालक दल ने दो बच्चों के शव बरामद किए और 19 लोगों को बचाया।

बचाव दल लापता अन् सात लोगों की तलाश कर रह हैं। फ्रीजर ने बताया कि काशीह-25 नाव कुपांग के तबलोलोंग तट से रवाना होने के करीब एक घंटे बाद डूब गई। इस लकड़ी वाली नाव में 16 यात्री और 12 मछुआरे सवार थे। उन्होंने बताया कि मछली पकड़ने वाली यह नाव केवल 15 लोगों के लिए बनाई गई थी।

टॅग्स :बाढ़जापानदिल्लीसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा