लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरियाई नेता ने अंत तक उत्तर कोरिया के साथ वार्ता का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: October 25, 2021 11:20 IST

Open in App

सियोल, 25 अक्टूबर (एपी) दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा कि वह अगले साल मई में अपना कार्यकाल खत्म होने तक वार्ता के लिए उत्तर कोरिया के साथ शांति को बढ़ावा देने का प्रयास करते रहेंगे।

उनकी यह टिप्पणी तब आयी है जब उत्तर कोरिया ने हथियारों का परीक्षण फिर से शुरू करने के साथ ही तनाव बढ़ा दिया है। उत्तर कोरिया ने उसके प्रति शत्रुपूर्ण नीति रखने के लिए अमेरिका और दक्षिण कोरिया की आलोचना भी की।

संसद में अपने अंतिम नीति भाषण में राष्ट्रपति मून जेइ इन ने कहा कि वह ‘‘वार्ता और कूटनीति के जरिए कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति तथा समृद्धि की नयी व्यवस्था स्थापित करने में मदद करने के लिए अंत तक प्रयास करते रहेंगे।’’

मून ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ तीन वार्ता करके और उत्तर कोरिया तथा अमेरिका के बीच पहली शिखर वार्ता कराने में मदद करके कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त करने के लिए खुद की तारीफ की। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि वार्ता के लिए शांति को बढ़ावा देने की उनकी कोशिश अब भी ‘‘अधूरी’’ है।

मून का पांच साल का कार्यकाल अगले साल मई में खत्म हो जाएगा और दक्षिण कोरिया के कानून के कारण वह पुन: चुनाव नहीं लड़ सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला