लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया के फिल्म निर्देशक किम की डुक का कोरोना से निधन

By अनुराग आनंद | Updated: December 12, 2020 14:54 IST

रूस की कई समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि निर्देशक की मौत अस्पताल में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से चल रहे इलाज के दौरान हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के मुताबिक, किम पिछले महीने के मध्य में लातविया पहुंचे थे।किम की डुक अपने फिल्मों की वजह से पूरी दुनिया में नाम कमा चुके हैं।

नई दिल्ली:दक्षिण कोरियाई के लोकप्रिय फिल्म निर्देशक किम की डुक की शुक्रवार (11 दिसंबर) को लातविया में कोविड-19 संक्रमण की वजह से मृत्यु हो गई। रूस की कई समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि निर्देशक की मौत अस्पताल में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से चल रहे इलाज के दौरान हुई है। सूत्रों के मुताबिक, किम पिछले महीने के मध्य में लातविया पहुंचे थे।

लातविया में फिल्म उद्योग के कई बड़े हस्तियों की मदद से रहते किम की डुक-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कथित तौर पर लातविया में फिल्म उद्योग के कई बड़े हस्तियों की मदद से रहते थे। पिछले दिनों उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षणों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के बाद उनकी मौत हो गई थी। एक राजनयिक सूत्र ने कहा कि अस्पताल के गोपनीयता संरक्षण नियमों के कारण किम की मौत की पुष्टि होना अभी बाकी है।

जानें किम की डुक की खास फिल्में 

किम की डुक अपने फिल्मों की वजह से पूरी दुनिया में नाम कमा चुके हैं। उन्हें विशेष तौर पर आर्ट हाउस फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। उनकी लोकप्रिय फिल्मों में स्मारीटन गर्ल, 3-आयरन, अरिरंग, पिएता और वन ऑन वन शामिल हैं।

किम की डुक को मिल चुका है ये अवार्ड

बता दें कि पिछले दो दशकों के अपने करियर में किम की डुक ने बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, वेनिस फिल्म महोत्सव और कान फिल्म महोत्सव में कई पुरस्कार जीते थे। ऐसे में उनकी मौत से दक्षिण कोरिया समेत दुनिया भर के लोगों में दु:ख है। 

टॅग्स :फिल्मदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल