लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया ने संक्रमण की नई लहर से निपटने के लिए कड़े किए सामाजिक दूरी संबंधी नियम

By भाषा | Updated: December 3, 2021 11:05 IST

Open in App

सियोल, तीन दिसंबर (एपी) दक्षिण कोरिया ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए सामाजिक दूरी संबंधी नियमों को कड़ा करने का फैसला किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ये नए नियम अगले सप्ताह से लागू होंगे, जिसके तहत सियोल तथा आसपास के महानगर क्षेत्र में निजी सामाजिक कार्यक्रमों में सात से कम लोग ही शामिल हो पाएंगे। राजधानी क्षेत्र के बाहर किसी भी समारोह में केवल आठ लोग शामिल हो पाएंगे। व्यस्कों को रेस्तरां, सिनेमाघरों, संग्रहालयों, पुस्कालयों और किसी भी बंद स्थल पर जाने के लिए अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य मंत्री क्वोन देओक-चिओल ने बताया कि समाजिक कार्यक्रमों पर ये प्रतिबंध कम से कम चार सप्ताह तक लागू रहेंगे और इस दौरान अधिकारी संक्रमण की स्थिति पर नजर रखेंगे।

देओक-चिओल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘स्थिति बदतर हो रही है... संक्रमण के दैनिक मामले पांच हजार के आसपास हैं, जिससे हमारी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के प्रभावित होने की आशंका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वहीं, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के मामले भी सामने आ गए हैं और इसके स्थानीय समुदाय में फैलने को लेकर भी चिंता बनी है।’’

दक्षिण कोरिया में बुधवार से ‘ओमीक्रोन’ के छह मामले सामने आ चुके हैं।

इस बीच, ‘कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी’ ने बताया कि देश में शुक्रवार को संक्रमण के 4,944 नए मामले सामने आए, जबकि एक दिन पहले यहां 5,266 नए मामले सामने आए थे। वहीं, देश में पिछले कुछ सप्ताह से संक्रमण से रोजाना 30 से 50 लोगों की मौत हो रही है, जिससे मृतक संख्या बढ़कर अब 3,739 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल