लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया ने काबुल में दूतावास अस्थायी तौर पर बंद किया

By भाषा | Updated: August 16, 2021 10:46 IST

Open in App

सियोल, 16 अगस्त (एपी) दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने काबुल में अपने दूतावास को ‘‘अस्थायी तौर पर बंद’’ कर दिया है और अधिकांश कर्मियों को वहां से निकालकर पश्चिम एशिया के किसी अन्य देश में पहुंचा दिया है।

मंत्रालय ने कहा कि राजदूत चोई तीहो समेत कुछ राजनयिक अफगानिस्तान में सुरक्षित स्थान पर हैं और दक्षिण कोरिया के एक व्यक्ति की अफगानिस्तान से सुरक्षित वापसी में मदद दे रहे हैं। इसमें बताया गया कि सियोल सरकार अमेरिका तथा अन्य देशों के साथ मिलकर सुरक्षित निकासी के लिए काम कर रही है।

दक्षिण कोरिया ने अफगानिस्तान पर 2007 से यात्रा पाबंदी लगा रखी है। अमेरिका और नाटो बलों की अफगानिस्तान से वापसी के बीच जून में दक्षिण कोरिया ने वहां रह रहे अपने नागरिकों से दस दिन के भीतर देश से निकल आने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब