South Korea heavy rain: 5 दिन से भारी बारिश, 14 की मौत और 12 लापता, 3840 लोगों को मजबूरन घरों को खाली करना पड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2025 11:30 IST2025-07-20T11:29:17+5:302025-07-20T11:30:09+5:30

South Korea heavy rain: सियोल के उत्तर-पूर्व में स्थित गैप्योंग शहर में एक अन्य व्यक्ति उफनती नदी में बह जाने के बाद मृत पाया गया।

South Korea Heavy rain for 5 days 14 dead and 12 missing 3840 people forced evacuate their homes triggers landslide, flooding | South Korea heavy rain: 5 दिन से भारी बारिश, 14 की मौत और 12 लापता, 3840 लोगों को मजबूरन घरों को खाली करना पड़ा

file photo

Highlights सप्ताह की शुरुआत में एक डूबी हुई कार में तीन लोग मृत पाए गए थे। मिट्टी तथा कंक्रीट में कार दब गई, जिस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। लगभग 3,840 लोगों को मजबूरन अपने घरों को खाली करना पड़ा।

सियोलः दक्षिण कोरिया में पांच दिन से हो रही भारी बारिश के कारण वर्षाजनित घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लापता हो गए। सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। आंतरिक एवं सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि बारिश के कारण रविवार को एक मकान के ढह जाने से वहां रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई और सियोल के उत्तर-पूर्व में स्थित गैप्योंग शहर में एक अन्य व्यक्ति उफनती नदी में बह जाने के बाद मृत पाया गया।

मंत्रालय ने कहा कि दक्षिणी शहर सानचियोंग में रविवार को भारी बारिश के बीच भूस्खलन की घटना, मकान ढहने और अचानक बाढ़ आ जाने के कारण आठ लोग मृत पाए गए जबकि छह अन्य लोग लापता हो गए। मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कहा गया कि गैप्योंग और दक्षिणी शहर ग्वांगजू में छह लोग लापता हैं।

पिछले सप्ताह की शुरुआत में एक डूबी हुई कार में तीन लोग मृत पाए गए थे और भारी बारिश के दौरान सियोल के दक्षिण स्थित ओसान में एक ओवरपास की दीवार ढह जाने के बाद मिट्टी तथा कंक्रीट में कार दब गई, जिस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे तक लगभग 3,840 लोगों को मजबूरन अपने घरों को खाली करना पड़ा।

Web Title: South Korea Heavy rain for 5 days 14 dead and 12 missing 3840 people forced evacuate their homes triggers landslide, flooding

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे