लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया: स्वास्थ्य मंत्री ने सियोल को ‘कोविड-196 युद्ध क्षेत्र’ बताया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 13:19 IST

Open in App

सियोल, सात दिसंबर (एपी) दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से फैलने के बीच देश के स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को कहा कि सियोल मेट्रोपोलिटन क्षेत्र अब ‘कोविड-19 युद्ध क्षेत्र’ है।

देश में संक्रमण के 615 नए मामले सामने आए हैं और यहां पिछले 10 दिन में 5,300 से भी अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।

संक्रमण के अधिकतर नए मामले सियोल मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में सामने आए हैं, जहां स्वास्थ्य कर्मी रेस्तरां, स्कूलों, अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों समेत विभिन्न स्थानों में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य मंत्री पार्क नेयुअंग हू ने कोरोना वायरस से निपटने को लेकर हुई एक बैठक में कहा, ‘‘राजधानी क्षेत्र अब कोविड-19 युद्ध क्षेत्र बन चुका है।’’

उन्होंने कहा कि देश को संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी को और बढ़ाना पड़ सकता है।

हालांकि दक्षिण कोरिया दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में बसंत में संक्रमण को काबू करने में सफल रहा था,लेकिन घनी आबादी वाले राजधानी क्षेत्र में इसे काबू करना आसान नहीं हागा।

देश के राष्ट्रपति मून जेई इन की सरकार वायरस के खिलाफ पहले मिली सफलता का प्रचार करने के लिए आतुर रही है, लेकिन सामाजिक दूरी के प्रतिबंधों को ढील देने में जल्दबाजी करने को लेकर अब उसकी आलोचना हो रही है।

इस बीच, चीन में सोमवार को संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए, जिनमें से 12 लोग विदेश से आए हैं। चीन में इस समय 281 लोगों का संक्रमण के कारण इलाज चल रहा है, जबकि 231 उन लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है, जो संक्रमित हैं, लेकिन उनमें बीमारी के लक्षण नहीं है। चीन बिना लक्षण वाले संक्रमण के मामलों को संक्रमित लोगों की संख्या में शामिल नहीं करता है।

हांगकांग में रविवार को संक्रमण के 95 नए मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा