लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया से वार्ता के लिए हॉटलाइन बहाल करने को कहा

By भाषा | Updated: September 26, 2021 16:51 IST

Open in App

सोल, 26 सितंबर (एपी) दक्षिण कोरिया ने रविवार को उत्तर कोरिया से निष्क्रिय संचार हॉटलाइन बहाल करने का आग्रह किया, जिसके एक दिन बाद उत्तर कोरिया ने सशर्त वार्ता शुरू करने का प्रस्ताव दोहराया।

उत्तर कोरिया छह महीने में अपना पहला मिसाइल परीक्षण करके तनाव बढ़ाने के लगभग दो सप्ताह बाद रियायतें लेने की मांग कर सकता है। उत्तर कोरिया दो बार दक्षिण कोरिया से कह चुका है कि अगर शर्तें पूरी होती हैं तो वह बातचीत के लिए तैयार है।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने शनिवार को कहा कि यदि दक्षिण कोरिया ‘‘शत्रुतापूर्ण नीतियों’’ और ‘‘दोहरे व्यवहार के मानकों’’ को छोड़ देता है, तो दोनों कोरियाई देश सुलह की दिशा में कदम उठा सकते हैं। किम जोंग की बहन को उत्तर कोरिया की सरकार में काफी प्रभावशाली माना जाता है।

किम यो जोंग ने यह नहीं बताया कि दक्षिण कोरिया को कौन से विशिष्ट कदम उठाने होंगे, लेकिन कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया चाहता है कि अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रतिबंधों से राहत पाने, सहायता प्राप्त करने, या परमाणु हथियार संपन्न देश के रूप में अंतरराष्ट्रीय मान्यता जैसी अन्य रियायतें प्राप्त करने में दक्षिण कोरिया भूमिका निभाए।

दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय ने रविवार को कहा कि वह किम यो जोंग के बयान को बहुत महत्व देता है क्योंकि दक्षिण कोरिया बातचीत के माध्यम से प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण और शांति स्थापित करने के लिए लगातार जोर दे रहा है।

सुलह की दिशा में शुरुआती कदमों पर बातचीत करने के लिए दक्षिण कोरिया के मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच संचार को बढ़ावा देने के लिए सीमा पार संचार लाइनों को जल्दी से सक्रिय किया जाना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि सोल को उम्मीद है कि दोनों कोरियाई देश कई लंबित मुद्दों पर बातचीत फिर से शुरू कर सकते हैं।

दक्षिण कोरिया का बयान दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच फोन और फैक्स जैसे संचार चैनलों के एक सेट के बारे में है, जो पिछले एक वर्ष से अधिक समय से काफी हद तक निष्क्रिय हैं। दोनों कोरियाई देशों ने इस गर्मी में लगभग दो सप्ताह के लिए हॉटलाइन चैनलों पर संचार फिर से शुरू किया, लेकिन सोल द्वारा वाशिंगटन के साथ वार्षिक सैन्य अभ्यास करने के बाद उत्तर कोरिया ने फिर से संदेशों का आदान-प्रदान करने से इनकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना