लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के कारण दक्षिण कोरिया और अमेरिका छोटे स्तर पर करेंगे सैन्य अभ्यास

By भाषा | Updated: March 7, 2021 09:58 IST

Open in App

सियोल, सात मार्च (एपी) दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाओं के बीच इस महीने होने वाला सालाना अभ्यास कोविड-19 महामारी के कारण अब छोटे स्तर पर होगा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सियोल के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक वक्तव्य में कहा कि कोरिया प्रायद्वीप में शांति और परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए किए जा रहे कूटनीतिक प्रयासों और महामारी संबंधी हालात जैसे कारकों को देखते हुए सहयोगियों ने नौ दिन का अभ्यास सोमवार से आरंभ करने का फैसला किया है।

इसमें कहा गया कि ये अभ्यास रक्षात्मक प्रकृति के हैं और मुख्यत: चर्चा आधारित हैं। इनमें मैदानी प्रशिक्षण नहीं होगा।

पिछले वर्ष कुछ सैनिकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अभ्यास रद्द कर दिए गए थे। हाल के वर्षों में कई देशों ने अपने नियमित अभ्यास स्थगित कर दिए या उनका आकार घटा दिया ताकि अमेरिका के नेतृत्व में उत्तर कोरिया को परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए राजी करने की खातिर अवसर बन सकें। हालांकि इन कूटनीतिक प्रयासों पर अब भी गतिरोध बना हुआ है।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास प्रायद्वीप में कटुता की मुख्य वजह है। उत्तर कोरिया इन अभ्यासों को आक्रमण पूर्व तैयारियों की तरह देखता है और इनके जवाब में अपने हथियारों का परीक्षण करता रहा है। जनवरी में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिका से शत्रुतापूर्ण नीति बंद करने और दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिकी सैन्य अभ्यास बंद करने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?