लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर लगाया आरोप, अधिकारी को गोली मारने के बाद आग के हवाले किया 

By भाषा | Updated: September 24, 2020 18:02 IST

सियोल की घोषणा के मुताबिक, अंतर-कोरियाई समुद्री सीमा में अनधिकृत रूप से मछली पकड़ने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए तैनात दक्षिण कोरियाई नौका से सोमवार को एक सरकारी अधिकारी लापता हो गया था। इससे एक दिन पहले वह उत्तर कोरिया के समुद्री क्षेत्र में देखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया ने मंगलवार दोपहर ‘गैस मास्क’ पहने कुछ अधिकारियों को नौका के पास यह जानने के लिए भेजा था कि वह वहां क्यों है।एक उत्तर कोरियाई नौका वहां आई और उसके अंदर मौजूद लोगों ने उस पर गोलियां चला दीं।मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद नौका में सवार लोगों ने उसपर पेट्रोल डाल उसे आग के हवाले कर दिया।

सियोलः दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरियाई सैनिकों पर उसके एक अधिकारी को गोली मारने और फिर उसे आग के हवाले करने का आरोप लगाया है।

वहीं, उत्तर कोरिया ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सियोल की घोषणा के मुताबिक, अंतर-कोरियाई समुद्री सीमा में अनधिकृत रूप से मछली पकड़ने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए तैनात दक्षिण कोरियाई नौका से सोमवार को एक सरकारी अधिकारी लापता हो गया था। इससे एक दिन पहले वह उत्तर कोरिया के समुद्री क्षेत्र में देखा गया था।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उत्तर कोरिया ने मंगलवार दोपहर ‘गैस मास्क’ पहने कुछ अधिकारियों को नौका के पास यह जानने के लिए भेजा था कि वह वहां क्यों है। इसके बाद उसी दिन एक उत्तर कोरियाई नौका वहां आई और उसके अंदर मौजूद लोगों ने उस पर गोलियां चला दीं।

मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद नौका में सवार लोगों ने उसपर पेट्रोल डाल उसे आग के हवाले कर दिया। अधिकारी वहां कैसे पहुंचा इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है । मंत्रालय के अनुसार दक्षिण कोरिया ने लापता अधिकारी के बारे में पूछने के लिए बुधवार को दक्षिण कोरिया में अमेरिकी नेतृत्व वाले संयुक्त राष्ट्र कमान में एक संचार चैनल के माध्यम से उत्तर कोरिया को एक संदेश भेजा था।

उत्तर कोरिया ने हालांकि अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी आहन यंग हो ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि उत्तर कोरिया की इस ‘‘नृशंस हरकत’’ की दक्षिण कोरिया कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया विभिन्न खुफिया जानकारियों के आधार पर व्यक्ति की मौत के लिए उत्तर कोरिया को जिम्मेदार ठहरा रहा है।

टॅग्स :दक्षिण कोरियाकिम जोंग उनउत्तर कोरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट