लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में दक्षिण एशियाई लोगों में कोविड-19 का खतरा अधिक: अध्ययन

By भाषा | Updated: December 3, 2021 21:27 IST

Open in App

लंदन, तीन दिसंबर भारतीयों सहित दक्षिण एशियाई मूल के लोग उन जातीय समूहों में शामिल हैं जिन्हें कोविड-19 से संक्रमित होने और गंभीर रूप से प्रभावित होने का खतरा अधिक है। यह बात ब्रिटेन सरकार द्वारा अधिकृत एक समीक्षा में शुक्रवार को सामने आयी।

‘कोविड-19 स्वास्थ्य असमानता’ शीर्षक वाले अध्ययन में पाया गया कि ब्रिटेन में अश्वेत और दक्षिण एशियाई जातीय समूह के लोगों की कोरोना वायरस से जान गंवाने की दर श्वेतों की तुलना में अभी भी अधिक है। साथ ही इसमें यह भी पता चला कि टीकाकरण दर, व्यवसाय आदि भी इस अंतर के कारकों में शामिल है।

अद्यतन विश्लेषण पहले उल्लेखित उन आंकड़ों की पुष्टि करता है कि श्वेत ब्रिटिश समूहों की तुलना में अश्चेत अफ्रीकी, अश्वेत कैरेबियाई, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी जातीय समूहों के लोगों को कोविड-19 से मृत्यु का अधिक खतरा है।

ब्रिटेन की सरकार द्वारा कोविड-19 पर नियुक्त स्वतंत्र सलाहकार डॉ. आर. अली, वरिष्ठ क्लीनिकल रिसर्च एसोसिएट, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, सलाहकार एक्यूट मेडिसिन, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स ने कहा, ‘‘पहली दो लहरों में, जातीय अल्पसंख्यकों में देखी गई उच्च मृत्यु दर मुख्य रूप से श्वेतों की तुलना में उनके संक्रमण के उच्च जोखिम के कारण थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, तीसरी लहर में हम श्वेतों की तुलना में जातीय अल्पसंख्यकों में कम संक्रमण दर देख रहे हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने की दर और मृत्यु दर अभी भी अधिक है। हालांकि पिछले साल की तुलना में सभी जातीय अल्पसंख्यकों में टीकों की दर में काफी वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना