लाइव न्यूज़ :

मलेशिया में दक्षिण अफ्रीकी छात्रा के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 3, 2021 12:28 IST

Open in App

कुआलालंपुर, तीन दिसंबर (एपी) मलेशिया ने शुक्रवार को एक विदेशी छात्रा के कोरोना वायरस के नए ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने के पहले मामले की पुष्टि की। यह छात्रा दक्षिण अफ्रीका में अपने परिवार से मिलने के बाद पिछले महीने मलेशिया लौटी थी।

स्वास्थ्य मंत्री खैरी जमालुद्दीन ने कहा कि 19 वर्षीय छात्रा 19 नवंबर को मलेशिया पहुंची जहां उसकी कोविड-19 के लिए जांच की गयी। इसके बाद उसे बस से उत्तरी पेराक राज्य में स्थित उसके विश्वविद्यालय आवास में ले जाया गया और वहां पृथक रखा गया।

उन्होंने बताया कि अगले दिन आए जांच के नतीजों में छात्रा के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसके साथ बस में सवार चार अन्य लोग और चालक संक्रमित नहीं पाए गए और सभी को पृथक केंद्र में रखा गया।

खैरी ने बताया कि छात्रा जब मलेशिया पहुंची थी तब तक दक्षिण अफ्रीका में ओमीक्रोन के पहले मामले की पुष्टि नहीं हुई थी।

उन्होंने बताया कि ओमीक्रोन स्वरूप का पता चलने के बाद मंत्रालय ने कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 11 नवंबर और 28 नवंबर के बीच 74 संक्रमित नमूनों की जीनोमिक जांच करायी। जांच में बृहस्पतिवार को छात्रा के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला