लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने पुलिस मंत्री, प्रांत प्रमुख को फोनिक्स रवाना किया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 18:55 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 16 जुलाई दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामफोसा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पुलिस मंत्री और क्वाजुलू नटाल प्रांत के प्रमुख को डरबन शहर के लिए रवाना कर दिया है जहां भारतीय और अश्वेत अफ्रीकी समुदाय के बीच तनाव चल रहा है।

पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा की सात जुलाई को गिरफ्तारी के बाद हिंसा को लेकर दोनों समुदायों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाले जिससे फोनिक्स एवं आसपास के इलाकों में तनाव फैल गया।

रामफोसा इथेकविनी आए थे जो डरबन एवं आसपास के शहरों का हिस्सा है। इलाके में हिंसा और लूट की घटना के बाद स्थिति का आकलन करने के लिए वह आए थे।

बहरहाल, उन्होंने फोनिक्स और क्वाजुलू नटाल प्रांत की राजधानी पीटरमारीत्जबर्ग का दौरा नहीं किया जो सबसे अधिक प्रभावित है।

क्वाजुलू नटाल प्रांत में डरबन सबसे बड़ा शहर है।

रामफोसा ने पुलिस मंत्री भेकी सेले और क्वाजुलू नटाल प्रांत के प्रमुख सिहले जिकालाला से कहा कि स्थिति को संभालने के लिए उक्त इलाकों में जाएं।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘पुलिस मंत्री फोनिक्स जा रहे हैं। हमारे स्थानीय नेता-- प्रमुख, नगर के कार्यकारी समिति के सदस्य स्थिति से निपटने के लिए जा रहे हैं।’’

दक्षिण अफ्रीका में व्यापक हिंसा और दंगों को लेकर चिंतित भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका की अपनी समकक्ष नालेदी पैंडोर से बातचीत की जिन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

फोनिक्स और चैट्सवर्थ दो बड़े शहर हैं जिन्हें रंगभेद वाली नीति के दौरान हजारों भारतीय नागरिकों को जबरन बसाने के लिए बनाया गया था। फोनिक्स के आसपास अब काले अफ्रीकियों के कई शहर बस चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें