लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका के मंत्री ने भारतीय बहुल फीनिक्स क्षेत्र में नस्लीय तनाव के खिलाफ चेतावनी दी

By भाषा | Updated: July 18, 2021 21:52 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 18 जुलाई दक्षिण अफ्रीका में पुलिस विभाग के मंत्री जनरल भेकी सेले ने भारतीय बहुल फीनिक्स क्षेत्र में नस्लीय तनाव और रास्तों को अवैध तरीके से बाधित किए जाने को लेकर सतर्कता समूहों को चेताया और कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को अदालत की अवमानना मामले में जेल के बाद शुरू हुए दंगे के लगभग एक सप्ताह बाद देश के तमाम भागों में नस्लीय तनाव फैल गया है।

डरबन से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित फीनिक्स के दौरे पर शनिवार को पहुंचे मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, '' निवासियों को कानून के दायरे में रहकर अपना बचाव करने का अधिकार है। लेकिन अगर हमें पता चला कि फीनिक्स में आने वाले लोगों को नस्लीय आधार पर डराया-धमकाया जा रहा है तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।''

पिछले सप्ताहांत से सशस्त्र सतर्कता समूह फीनिक्स में लोगों को प्रवेश करने से रोक रहे हैं। फीनिक्स के आसपास स्थित तीन टाउनशिप में रहने वाले अश्वेत लोगों की शिकायत है कि उन्हें इस भारतीय बहुल इलाके में प्रवेश करने से रोका जा रहा है। यहां तक कि अश्वेत लोगों को काम के सिलसिले में भी फीनिक्स नहीं जाने दिया जा रहा है।

इस तरह की घटनाओं से भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी अश्वेत लोगों के बीच तनाव बढ़ा गया है। वहीं, कई भारतीय संगठन देशभर में सभी नस्ल के लोगों की सहायता करने में जुटे हुए हैं, जोकि राष्ट्रपति के जेल जाने के बाद शुरू हुए दंगों के चलते लूटपाट और हिंसा का शिकार हुए हैं।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर भड़काने वाले संदेश साझा किए जाने के चलते नस्लीय तनाव में इजाफा हुआ है, जिनमें से अधिकतर खबरें फर्जी साबित हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...