लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका ने चीनी टीके के परीक्षण के लिए कुछ बच्चों को टीका लगाया

By भाषा | Updated: September 10, 2021 20:30 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 10 सितंबर (एपी) चीन के कोविड-19 टीके साइनोवैक बायोटेक के क्लिनिकल परीक्षण के तीसरे वैश्विक चरण के तहत दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को कुछ बच्चों और किशोरों को टीका लगाया। चीन ने यह टीका छह महीने के शिशु से लेकर 17 साल के किशोर तक के लिए विकसित किया है।

इस वैश्विक परीक्षण में दक्षिण अफ्रीका से 2,000 जबकि केन्या, फिलीपीन, चिली और मलेशिया से 12,000 प्रतिभागी शामिल होंगे।

साइनोवैक कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले राजधानी प्रिटोरिया की सेफाको मगातो हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी में बच्चों को टीका लगाया गया, उसके बाद अब देश के छह अन्य शहरों में भी बच्चों को टीका लगाया जाएगा।

कंपनी ने कहा, ‘‘अध्ययन का प्राथमिक लक्ष्य बच्चों और किशोरों में लक्षणयुक्त कोविड-19 के मामलों में कोरोनावैक की दो खुराकों के प्रभाव का आकलन करना है।’’

साइनोवैक ने कहा, ‘‘कोविड-19 के गंभीर मामलों और अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में भी प्रभाव की समीक्षा की जाएगी।’’

दक्षिण अफ्रीका में अब तक कोरोना वायरस के 28 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि यहां 84,327 लोॉगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में दक्षिण अफ्रीका में 6,270 नए मामले सामने आए जबकि 175 लोगों की संक्रमण से मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल