लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में 12 से 17 वर्ष के बच्चों का कोविड रोधी टीकाकरण होगा

By भाषा | Updated: October 16, 2021 09:31 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 16 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका में बच्चों और किशोरों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण 20 अक्टूबर से आरंभ होगा। देश में इस आयुवर्ग के 60 लाख लोगों में से आधे का दिसंबर तक टीकाकरण करके सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने का लक्ष्य है।

स्वास्थ्य मंत्री जो फाहला ने शुक्रवार को कहा, ‘‘हम अब उस चरण में आ गए हैं जहां हम 12 से 17 आयुवर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू करने के लिए तैयार हैं।’’

दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य उत्पाद नियामक प्राधिकरण ने फाइजर के टीके को मंजूरी दी है, इस आयुवर्ग के बच्चों को यही टीका लगाया जाएगा।

फाहला ने कहा, ‘‘मंत्रियों की टीकाकरण परामर्शदाता समिति की सलाह है कि फिलहाल बच्चों को फाइजर के टीके की अभी केवल एक ही खुराक देनी चाहिए क्योंकि दुनियाभर से जुटाई गई जानकारी में पता चला है कि दूसरी खुराक देने पर किसी-किसी मामले में प्रतिकूल प्रभाव सामने आए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहली खुराक के गंभीर दुष्परिणाम सामने आने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। इसलिए अभी के लिए केवल एक ही खुराक, इस बारे में अध्ययन भी जारी रहेंगे। हमारा मानना है कि एक खुराक से भी अच्छा खासा बचाव होता है।’’

स्वास्थ्य विभाग के कार्यवाहक महानिदेशक निकोलस क्रिस्प ने कहा कि टीकाकरण करवाने के लिए बच्चों को अपने अभिभावकों से मंजूरी लेना अनिवार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का चिकित्सीय उपचार प्राप्त करने के लिए आमतौर पर बच्चों को अभिभावकों की इजाजत लेने की जरूरत नहीं होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...