लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका: पुजारियों पर कोविड-19 पीड़ितों की अंत्येष्टि के लिए अधिक शुल्क वसूलने का आरोप

By भाषा | Updated: January 24, 2021 08:56 IST

Open in App

(फाकीर हसन)

जोहानिसबर्ग, 24 जनवरी दक्षिण अफ्रीका में कुछ हिंदू पुजारियों पर आरोप लगे हैं कि कोविड-19 के कारण मरने वालों की अंत्येष्टि के लिए उन्होंने कथित रूप से अधिक शुल्क वसूला। डरबन में क्लेयर एस्टेट क्रिमेटोरियम में प्रबंधक प्रदीप रामलाल ने ऐसा करने वाले पुजारियों की निंदा की है।

दक्षिण अफ्रीका में हिंदू धर्म एसोसिएशन के सदस्य रामलाल ने कहा कि उन्हें ऐसे अनेक परिवारों से अंत्येष्टि के लिए पुजारियों द्वारा अधिक शुल्क वसूले जाने की शिकायतें मिली हैं जिनके किसी परिजन का कोविड-19 के चलते निधन हो गया।

हाल के हफ्तों में, कोविड-19 के प्रकोप तथा वायरस के नए स्वरूप के कारण अंत्येष्टि स्थलों पर कर्मी दो पाली में काम कर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के लोगों की आबादी करीब 14 लाख है।

रामलाल ने वीकली पेास्ट से कहा, ‘‘पुजारी अंत्येष्टि के लिए अधिक शुल्क वसूल रहे हैं, यह सही नहीं है। हमारे धर्मग्रंथों के अनुसार यह समुदाय की सेवा है। अगर कोई परिवार पुजारी को दान देना चाहता है तो यह ठीक है लेकिन पुजारियों को इसके लिए शुल्क नहीं लेना चाहिए।’’

उन्होंने समुदाय से कहा कि वे आज की कठिन परिस्थितियों में इस तरह के शोषण से बचें और अंत्येष्टि स्वयं ही कर लें, इसके लिए वे पहले से रिकॉर्ड वीडियो की मदद ले सकते हैं।

बीते दो महीनों में दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के मामले तथा संक्रमण के कारण मौत की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है।

यहां अब तक संक्रमण के 13 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं तथा संक्रमण के कारण 39,501 लोगों की जान जा चुकी है।

भारत अगले महीने तक यहां कोविड-19 टीके की 1.5 करोड़ से अधिक खुराकें भेजने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब