लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीकाः जोहानिसबर्ग की सोवेटो टाउनशिप बार में गोलीबारी, 14 लोगों की मौत, कई घायल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 10, 2022 13:57 IST

गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला ने कहा कि घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या से संकेत मिलता है कि ये लोगों का एक समूह था, जिन्होंने संरक्षकों को गोली मारी।

Open in App
ठळक मुद्देमौजूद लोग यहां लाइसेंस-धारक बार में जश्न मना रहे थे।‘हाई कैलिबर’ बन्दूक का इस्तेमाल किया गया है और वे बेतरतीब ढंग से गोलीबारी कर रहे थे।

जोहानिसबर्गः दक्षिण अफ्रीका में जोहानिसबर्ग की सोवेटो टाउनशिप में बार में गोलीबारी हुई। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना शनिवार रात की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल से कई कारतूस बरामद हुए हैं। 

पुलिस ने बताया कि वे उन रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं कि शनिवार देर रात एक मिनीबस टैक्सी में कुछ लोगों का एक समूह आया और उसने बार में कुछ संरक्षकों पर गोलीबारी की। पुलिस ने रविवार सुबह शवों को हटाया और जांच शुरू की कि सामूहिक गोलीबारी क्यों हुई।

गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों और घायल एक अन्य व्यक्ति को क्रिस हानी बरगवनथ अस्पताल ले जाया गया है। गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला ने कहा कि घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या से संकेत मिलता है कि ये लोगों का एक समूह था, जिन्होंने संरक्षकों को गोली मारी।

मावेला ने बताया, ‘‘प्राथमिक जांच से पता चलता है कि वहां मौजूद लोग यहां लाइसेंस-धारक बार में जश्न मना रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अचानक इन लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी और बार से बाहर निकलने की कोशिश की। इस घटना के पीछे मकसद क्या है और इन लोगों को क्यों निशाना बनाया गया इस बारे में फिलहाल हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप देख सकते हैं कि ‘हाई कैलिबर’ बन्दूक का इस्तेमाल किया गया है और वे बेतरतीब ढंग से गोलीबारी कर रहे थे। आप देख सकते हैं कि ये सभी लोग बार से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहे थे।’’

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल