लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका: भाजपा नेता के पत्र पर एनजीओ ने दी प्रतिक्रिया

By भाषा | Updated: July 18, 2021 00:52 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 17 जुलाई दक्षिण अफ्रीका के एक एनजीओ ने भारत के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय जॉली द्वारा उच्चायुक्त सिबुसिसो एनडेबेले को संबोधित करते हुए लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया दी है। पत्र में दक्षिण अफ्रीका में कथित रूप से हिंसा निशाने पर कहे जा रहे भारतीय समुदाय की रक्षा की मांग की गई है।

अहमद खतरदा फाउंडेशन (एकेएफ) के कार्यकारी निदेशक निशान बैल्टन ने जॉली के पत्र के जवाब में कहा, ''भारतीय मूल के अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी देश के नागरिक हैं, भारत के नहीं और इसलिए ये चिंताएं शायद गलत हैं।''

बैल्टन ने कहा, ''यदि आप सभी दक्षिण अफ्रीकियों की भलाई के बारे में चिंतित होते, तो इसकी बेहतर सराहना की जाती। शायद आपका पत्र दक्षिण अफ्रीका में भारतीय नागरिकों के बारे में चिंता व्यक्त करता है और यही बात अधिक समझ में आती है।''

जॉली ने अपने पत्र में दक्षिण अफ्रीका की अशांति को देश का आंतरिक मुद्दा बताया था।

जॉली ने कहा, ''पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा की गिरफ्तारी के बाद दक्षिण अफ्रीका में अशांति आपका आंतरिक मामला है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लड़ने वाले भारतीयों के खिलाफ हिंसा घृणित है।''

जॉली ने पत्र में लिखा, ''हम दक्षिण अफ्रीका में सभी भारतीयों के जीवन, संपत्ति और सम्मान की सुरक्षा की मांग करते हैं।''

पत्र में उन्होंने कई बार आरोप लगाया कि पूर्व राष्ट्रपति जुमा को सात जुलाई को जेल भेजे जाने के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन में भारतीय समुदाय निशाने पर आ गया है। जुमा को भ्रष्टाचार के मामले में 15 महीने कैद की सजा सुनाई गई है।

एकेएफ का नाम भारतीय मूल के एक कार्यकर्ता अहमद कथराडा के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका को लोकतंत्र की ओर ले जाने के लिए एक राजनीतिक कैदी के रूप में रोबेन द्वीप पर नेल्सन मंडेला के साथ लगभग एक साल बिताया था। यह संगठन किसी भी तरह के नस्लभेद का विरोध करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा